प्रतापगढ़, 16 सितंबर 2026। हिंदी पखवारे के शुभारंभ पर प्रतापगढ़ में बड़ी घोषणा की गयी। अब प्रत्येक वर्ष जिले के एक साहित्यकार को कृपाशंकर ओझा के नाम पर हिंदी साहित्य सम्मान दियाा जाएगा। कृपाशंकर ओझा वह व्यक्तित्व थे जो हिंदी के प्रबल समर्थक रहे।
वर्ष 1964 जब डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के नेतृत्व में अंग्रेजी हटाओ आंदोलन चल रहा था, उस समय की उनकी एक घटना बहुत चर्चित है। कृपाशंकर ओझा ने कोलकाता से पंजाब जाने वाली ट्रेन के डिब्बों पर जो अंग्रेजी में शब्द लिखे थे उन पर कालिख पोत दिया था। इसके लिए उन्हें उनके साथी जुमई खां आजाद के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था। अदालत द्वारा दो महीने की सजा सुनाई गई थी। दोनों लोगों को कानपुर जेल में रखा गया था।
15 सितंबर 2026 को रामानुज आश्रम में हिंदी पखवारे का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा संगम लाल त्रिपाठी “भंवर” ने की। यह आयोजन अवधी भाषा के महान साहित्यकार स्वर्गीय उन्मत्त द्वारा स्थापित कवि कुल द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि जिले के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ श्याम शंकर शुक्ला श्याम रहे।
इस मौके पर हिंदी साहित्य सम्मेलन संस्था की स्थापना करने वाले राजेश्वर सहाय त्रिपाठी और पंडित विद्या शंकर पांडेय को नमन करते हुए धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडेय अनिरुद्ध रामानुज दास ने लोकतंत्र सेनानी कृपा शंकर ओझा के नाम से एक सम्मान प्रतापगढ़ के साहित्यकार को प्रत्येक वर्ष प्रदान किये जाने की घोषणा की। यह सम्मान सर्वोदय सद्भावना संस्थान द्वारा दिया जाएगा।
गोष्ठी में हिंदी का बखान
मुख्य अतिथि डॉ श्याम शंकर शुक्ला श्याम ने कहा सूर्य कबीर कवि तुलसी आचार्य के गद्य विकास है हिंदी। अमृत की रसधार लिए आज श्याम बरे विश्वास है हिंदी।। सुरेश पांडेय संभव ने कहा नागफनी शोभा बनी तुलसी पड़ी उदास, कार्ल मार्क्स के सामने बौने कालिदास।। कवयित्री चांदनी ने अपनी रचना के द्वारा कहा दुनिया की हर भाषाओं में शान हमारी हिंदी में, लहराती उत्तुंग शिखर पहचान हमारी हिंदी में। डॉ सुरेश नारायण दुबे व्योम ने कहा तोड़ कर दीवार सभी शिखर पर छाएगी हिंदी, व्योम के इस पार क्या उस पार तक जाएगी हिन्दी।
अंकिता पांडेय की पुस्तक का विमोचन और सम्मान
इस अवसर पर डा अंकिता पांडेय एडवोकेट द्वारा रचित सनातन शाश्वत पुस्तक का विमोचन किया गया। संतोष भगवान संपादक लोक मित्र विनय पाठक वरिष्ठ छायाकार, गौरव श्रीवास्तव संपादक वृज विमला वाणी ब्राइट टाइम्स, सुमित तिवारी सह संपादक टारगेट सिटी दैनिक, डां संगम लाल त्रिपाठी भंवर, डॉ श्याम शंकर शुक्ला “श्याम”, सुरेश पांडेय “संभव”, राजेश हर्षपुरी, अमरनाथ गुप्ता “बेजोड़”, गंगा पांडेय बाबू, निर्मल, नदीम, रत्नेश द्विवेदी, जगराम पांडेय “राही”, चंद्रकांत त्रिपाठी “शाश्वत”, अशोक शर्मा, प्रमोद कुमार “लंठ”, संजय शुक्ला, अनूप तिवारी, चांदनी दुबे, कल्पना तिवारी, कनक तिवारी, शेषर त्रिपाठी, गिरीश चंद्र मिश्रा को सर्वोदय सद्भावना संस्थान के अध्यक्ष धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास द्वारा अंग वस्त्रम एवं सम्मान पत्र तथा रामानुज पञ्चाङ्गम एवं सनातन शाश्वत नामक पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसे भी पढ़ें: हिंदी दिवस क्यों मनाते हैं, क्या है इतिहास
