यूपी

यूपी एटीएस ने कुख्यात नक्सली बृजेश गंजू का किया एनकाउंटर

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On सितम्बर 20, 2026
1 min read 1.2k views
यूपी एटीएस ने कुख्यात नक्सली बृजेश गंजू का किया एनकाउंटर

वाराणसी, 20 सितंबर 2026। उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी रामनगर इलाके में यूपी ATS ने कुख्यात नक्सली बृजेश गंजू उर्फ गोपाल सिंह को रविवार 20 सितंबर 2026 की भोर में मुठभेड़ में मार गिराया। उस पर 30 लाख रुपए का इनाम घोषित था। वह झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) का कमांडर था। 8 साल पहले NIA ने टेरर फंडिंग केस में बृजेश गंजू को वांटेड घोषित किया था।

बृजेश गंजू के ऊपर झारखंड सरकार द्वारा 25 लाख और एनआईए की तरफ से 5 लाख का इनाम रखा गया था। पुलिस के मुताबिक, गंजू अपने एक साथी के साथ बाइक से वाराणसी से मुगलसराय जा रहा था। पुलिस ने रास्‍ते में उसे रोकने का प्रयास किया तो गंजू ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे भी गोली लगी। अस्‍पताल में उसकी मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के ADG (लॉ एंड ऑर्डर) अमिताभ यश ने बताया, सुबह 4:00 बजे थाना क्षेत्र रामनगर वाराणसी में गोपनीय सूचना के आधार पर एक मोटरसाइकिल सवार को एटीएस यूपी द्वारा रोकने की कोशिश की गई। रुकने के बजाय उसने ATS टीम पर फायर करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी के कमांडर बृजेश गंजू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता के रूप में हुई। उस पर NIA की ओर से 5 लाख रुपए और झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख रुपए का इनाम घोषित था। यह जानकारी प्राप्त हुई है कि उक्त अभियुक्त कई पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में वांछित था।

झारखंड के भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव ने वाराणसी में मुठभेड़ में मारे गए तृतीय प्रस्तुति कमेटी के कमांडर ब्रिजेश गंजू पर कहा, जिस क्षेत्र में यह काम करता था, वहां कोयला बहुत होता है तो इसका मारा जाना बहुत राहत की खबर है। प्रधानमंत्री के निर्देश पर गृह मंत्री द्वारा जो पूरे देश में नक्सल मुक्त का अभियान चलाया गया था। कुछ ही नक्सली बच गए हैं और वह बचकर अब शहरों की तरफ रुख कर लिए हैं। वाराणसी में ये मारा गया और यह केवल पूरे झारखंड के लिए ही नहीं बल्कि आसपास के पड़ोसी राज्यों के लिए भी राहत की खबर है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार और संपादक हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ASR24 News के मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं। रमेश मुख्य रूप से राजनीति, सरकारी योजनाओं और सामाजिक मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और समय पर जानकारी पहुँचाना है। आप उनसे उनकी आधिकारिक ईमेल और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से जुड़ सकते हैं। https://www.facebook.com/asr24news https://twitter.com/asr24news https://www.youtube.com/@asr24news