यूपी

प्रतापगढ़ समेत प्रदेश के 120 विद्यालयों के बच्चों ने देखा विज्ञान बस, प्रयोगों का किया अनुभव

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On सितम्बर 24, 2026
1 min read 1.2k views
प्रतापगढ़ समेत प्रदेश के 120 विद्यालयों के बच्चों ने देखा विज्ञान बस

प्रतापगढ़, 24 सितंबर 2026। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में 120 विद्यालय के बच्चों को विज्ञान बस देखने का मौका मिला। बता दें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं आईआईटी कानपुर की संयुक्त पहल के अन्तर्गत जिला विज्ञान क्लब द्वारा संचालित विज्ञान बस अपानी यात्रा के आखिरी पड़ाव में इंटर कॉलेज संग्रामगढ़ के प्रांगण मे पहुंची।

विज्ञान बस में बच्चों ने 3 डी प्रिंटर से गौतम बुद्ध की प्रतिमा, आक्टोपस और मोबाइल स्टैंड बनते देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रक्त की श्वेत व लाल रूधिर कणिका, शैवाल, बेंजीन, मेथेन, एथेन आदि की संरचना को देखने का अनोखा अनुभव भी बच्चों के लिए अत्यन्त रोचक रहा।

जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक अनिल कुमार निलय ने बताया कि 10 से 23 सितम्बर 2026 के मध्य विज्ञान बस को जनपद के समस्त 17 विकासखंडों मे भेजा गया ताकि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों व विद्यार्थियों तक वैज्ञानिक सोच व अनुसंधान की प्रवृत्ति की पहुंच व विकास सुनिश्चित हो सके।

14 दिवसीय यात्रा के दौरान विज्ञान बस मे 120 विद्यालयों के हजारों विद्यार्थियों को विज्ञान की तीनों शाखाओं भौतिक, रासायनिक व जीव विज्ञान के कक्षा 6 से 12 तक के अनेक प्रयोगों को स्वयं करके देखने का सुअवसर प्राप्त हुआ।

कुंडा तहसील के रामपुर विकासखंड के अन्तर्गत आज इंटर कॉलेज संग्रामगढ़ मे बस ठहराव के अन्तर्गत वैष्णो देवी इंटर कॉलेज गोदाही, कलावती ग्रामोदय इंटर कॉलेज नरई, देव नारायण सिंह इंटर कॉलेज असोगी, संतोष सेवा इंटर कॉलेज दखवापुर आदि विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विज्ञान बस के प्रयोगों को करके सीखा।

विद्यालय परिवार द्वारा आईआईटी कानपुर की 5 सदस्यीय टीम बृकेश कुमार, रिंकू गंगवार, शुभाशीष पाण्डेय, पुतान सिंह, अश्वनी कुमार एवं जिला समन्वयक अनिल कुमार निलय को सम्मानित कर विज्ञान बस की पहल का समापन किया गया।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार और संपादक हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ASR24 News के मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं। रमेश मुख्य रूप से राजनीति, सरकारी योजनाओं और सामाजिक मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और समय पर जानकारी पहुँचाना है। आप उनसे उनकी आधिकारिक ईमेल और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से जुड़ सकते हैं। https://www.facebook.com/asr24news https://twitter.com/asr24news https://www.youtube.com/@asr24news