वाराणसी, 5 अक्टूबर 2026। वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्रीमती ऋतिका दुबे ने मजबूत दावेदारी की है। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है। श्रीमती ऋतिका दुबे 6 अक्टूबर 2026, दिन मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी।
नामांकन से पूर्व प्रातः 10 बजे कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज, नदेसर, वाराणसी में जनसभा का आयोजन किया गया है। जनसभा में प्रत्याशी ऋतिका दुबे शिक्षकों को संबोधित करते हुए उनकी समस्याओं, अधिकारों एवं सम्मान से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखेंगी तथा शिक्षक हितों के लिए संघर्ष का संकल्प दोहराएंगी।
जनसभा के उपरांत समर्थकों एवं शिक्षकों के साथ वह नामांकन के लिए रवाना होंगी। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा से जुड़े पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने शिक्षक समुदाय से अधिक से अधिक संख्या में जनसभा में पहुंचकर श्रीमती ऋतिका दुबे के समर्थन में अपनी सहभागिता दर्ज कराने की अपील की है।
