जौनपुर, 7 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश सरकार ने 7 अक्टूबर 2026 को प्रदेश के 20 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस बदलाव में आईपीएस यशवीर सिंह को जौनपुर का नया एसपी बनाया गया है। वह कुंवर अनुपम सिंह का स्थान लेंगे। जौनपुर के एसपी रहे कुंवर अनुपम सिंह को लखनऊ स्थित पीएसी मुख्यालय का एसपी बनाया गया है। नये एसपी यशवीर सिंह अभी तक बस्ती जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ रहे। अब वह जौनपुर की जिम्मेदारी संभालेंगे।
2013 बैच के IPS अधिकारी डॉ. यशवीर सिंह का बस्ती से तबादला कर उन्हें जौनपुर का नया SP बनाया गया है। उन्होंने 2012 में UPSC परीक्षा पास की थी। वेटरनरी साइंस में B.Sc करने के बाद वह पशु चिकित्सक भी रह चुके हैं। करियर में गाजीपुर और सोनभद्र समेत कई जिलों में तैनाती के दौरान उन्होंने पशु तस्करी और नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की। उन्हें DGP प्रशंसा चिन्ह गोल्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
