भिलाई, 30 अक्टूबर 2026। अरमान कोठारी द्वारा शुरू किया गया और कोठारी ग्रुप, उद्यमी निखिल कामथ और काविन शाह के समर्थन वाला कीमती ज्वेल्स छत्तीसगढ़ में अपनी उपस्थिति का विस्तार कर रहा है। भारत में डायमंड ज्वेलरी के भरोसेमंद और किफायती ब्रांड के रूप में पहचान बना रहे कीमती ने भिलाई में अपना दूसरा स्टोर लॉन्च किया है।
बिलासपुर में स्टोर शुरू करने के बाद कंपनी ने छत्तीसगढ़ में यह नया स्टोर ग्राहकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया और मॉडर्न लैब-ग्रोन डायमंड ज्वेलरी की बढ़ती माँग को देखते हुए लॉन्च किया है। भिलाई में स्टोर की शुरुआत मध्य भारत में ब्रांड के विस्तार की दिशा में एक और अहम् कदम है। कंपनी बड़े शहरों के अलावा दूसरे बाजारों में भी अपना रिटेल नेटवर्क बढ़ा रही है। छत्तीसगढ़ में दूसरे स्टोर के साथ कीमती अब भिलाई, दुर्ग और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों तक अपनी पहुँच बढ़ा रहा है।
दुर्ग जिले में स्थित भिलाई छत्तीसगढ़ के प्रमुख औद्योगिक और व्यावसायिक केंद्रों में से एक है। शहर में विकसित शहरी सुविधाओं और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले ग्राहकों के कारण कीमती को यहाँ नए और बढ़ते ग्राहक वर्ग तक अपनी मॉडर्न ज्वेलरी पहुंचाने का मौका मिलेगा।
नए स्टोर में कीमती की प्रमाणित लैब-ग्रोन डायमंड ज्वेलरी का कलेक्शन उपलब्ध है। इसमें हर दिन पहनी जा सकने वाली और ऑफिस तथा खास मौकों के लिए कई डिजाइन्स शामिल हैं। ग्राहक यहां 14 कैरेट गोल्ड और 925 स्टर्लिंग सिल्वर से बनी रिंग्स, ईयररिंग्स, पेंडेंट, ब्रेसलेट और मंगलसूत्र देख सकते हैं। कलेक्शन में मॉडर्न डिजाइन के साथ किफायती कीमतों का ध्यान रखा गया है, ताकि ग्राहकों को अलग-अलग मौकों और पसंद के हिसाब से ज्वेलरी के कई विकल्प मिल सकें।
भिलाई में नया स्टोर शुरू होने से छत्तीसगढ़ और मध्य भारत में कीमती की उपस्थिति और भी मजबूत होगी। मुंबई, पुणे, इंदौर और दिल्ली-एनसीआर के साथ बिलासपुर में भी स्टोर होने से ब्रांड देश के अलग-अलग क्षेत्रों में अपना विस्तार कर रहा है। कंपनी अपने फैक्ट्री-डायरेक्ट मॉडल के माध्यम से ग्राहकों तक ज्वेलरी पहुंचाने पर ध्यान दे रही है।
ज्वेलरी मैन्युफैक्चरिंग के अपने अनुभव और ग्राहकों तक सीधे ज्वेलरी पहुंचाने वाले मॉडल के माध्यम से कीमती प्रमाणित लैब-ग्रोन डायमंड ज्वेलरी उपलब्ध कराता है। इसके कलेक्शन में मॉडर्न डिजाइन, बेहतरीन कारीगरी और सीधे ग्राहकों तक पहुँचने वाले मॉडल के कारण मिलने वाली कीमतों का मेल है। मैन्युफैक्चरिंग और ग्राहक के बीच के पारंपरिक चरणों को कम करके ब्रांड बेहतर कीमतों पर ज्वेलरी उपलब्ध कराने और कीमतों में पारदर्शिता बनाए रखने का प्रयास करता है। साथ ही, डिजाइन और गुणवत्ता पर भी खास ध्यान दिया जाता है।
कीमती ज्वेल्स के संस्थापक अरमान कोठारी ने कहा, बिलासपुर में स्टोर शुरू करके हमें छत्तीसगढ़ में कीमती को मिल रही प्रतिक्रिया को समझने का मौका मिला। भिलाई में अपना दूसरा स्टोर शुरू करने का फैसला इस बाजार में हमारे भरोसे को बखूबी दर्शाता है। भिलाई आसपास के क्षेत्रों के लिए एक प्रमुख केंद्र है और यहाँ ग्राहकों की पसंद में भी बदलाव आ रहा है। ऐसे में, यह हमारे लिए एक अहम् बाजार है।
हम मॉडर्न डिजाइन, पारदर्शी कीमतों और किफायती दामों के माध्यम से प्रमाणित लैब-ग्रोन डायमंड ज्वेलरी को ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाना चाहते हैं। हम भिलाई और पूरे छत्तीसगढ़ में अपने कारोबार को आगे बढ़ाने और ग्राहकों के साथ लंबे समय तक जुड़ाव बनाने की दिशा में काम करना जारी रखेंगे।
नए स्टोर में ग्राहक कीमती के कलेक्शन को करीब से देख और पसंद कर सकते हैं। यहाँ हर दिन पहनने से लेकर खास मौकों के लिए ज्वेलरी की कई डिजाइन्स उपलब्ध हैं। इसके अलावा, ब्रांड चुनिंदा ज्वेलरी पर लाइफटाइम बायबैक और लाइफटाइम एक्सचेंज की सुविधा भी प्रदान करता है, जिससे ग्राहक जरूरत के अनुसार ज्वेलरी वापस कर सकते हैं या बदल सकते हैं।
स्टोर की जानकारी
पता: कीमती ज्वेल्स, प्लॉट नंबर 19/8, नेहरू नगर, मेन रोड, अग्रसेन चौक, कल्याण ज्वेलर्स के सामने, नेहरू नगर ईस्ट, भिलाई, 490020
