प्रतापगढ़, 31 अक्टूबर 2026। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में सब इंस्पेक्टर जिलेदार पाल को इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नति दी गयी है। एसपी दीपक भूकर ने कंधे पर स्टार लगाकर जिलेदार पाल को इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नत होने की बधाई दी। उन्होंने अच्छे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्य निष्ठा और कार्यों के प्रति सजग रहने की सीख दी।
बता दें जिलेदार पाल वर्तमान में थाना बाघराय में उप निरीक्षक पद पर तैनात रहे। अब उन्हें इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नत किया गया है। जिलेदार पाल का पीएनओ-980540549 है। एसपी दीपक भूकर द्वारा कंधे पर स्टार लगाये जाने के मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय भी उपस्थिति रहे।
इंस्पेक्टर जिलेदार पाल ऐसे पुलिस अधिकारियों में शामिल हैं जिनकी कार्यशैली और समस्याओं का समाधान करने की शैली सराहनीय है। वह जिस क्षेत्र में पदस्थ होते हैं वहां के लोगों के बीच आसानी से घुल मिल जाते हैं और लोकप्रिय हो जाते हैं। अपनी इसी कार्यशैली से वह समस्याओं का समाधान करने का आसान तरीका ढूंढ निकालते हैं।
इसे भी पढ़ें : प्रतापगढ़ में पकड़ा गया पति-पत्नी और बेटों का अनोखा गैंग, भगवान के घर को बनाते थे निशाना
