देश

पीएम मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, बेटी से सुना भजन

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On नवम्बर 6, 2026
1 min read • 1.2k views
पीएम मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, बेटी से सुना भजन

नई दिल्ली, 6 नवंबर 2026। भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के लिए 6 नवंबर 2026 का दिन स्मरणीय हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन अपने आवास पर भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी पत्नी और बच्चे से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुलाकात की एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में वह सूर्यकुमार यादव, उनकी पत्नी देविशा शेट्टी और उनके साथ आए बच्चों से मिलते और बात करते हुए दिख रहे हैं।

वीडियो में पूर्व कप्तान के साथ आई एक नन्ही बच्ची के सुनाए एक भजन पर पीएम मोदी मंत्रमुग्ध दिख रहे हैं। वीडियो में सूर्यकुमार यादव की मई में जन्मी बेटी रिधिमा की भी झलक मिली है। प्रधानमंत्री सूर्यकुमार यादव की बेटी को स्नेहिल भाव से प्यार करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर कैप्शन में लिखा, दिवाली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है। इससे दिवाली का माहौल और भी पवित्र और दिव्य हो गया है।

धनतेरस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ सूर्यकुमार यादव की सपरिवार मुलाकात बेहद खास है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता था। यह पहला मौका था, जब किसी टीम ने अपने घर में टी20 विश्व कप जीता था।

बतौर कप्तान विश्व कप जीतने के बावजूद सूर्यकुमार यादव को उनकी निजी खराब फॉर्म के कारण अगली सीरीज से ड्रॉप कर दिया गया। सूर्या घरेलू क्रिकेट खेलकर भारतीय टीम में वापसी की कोशिश में हैं। पूर्व भारतीय कप्तान को घरेलू क्रिकेट की प्रतिष्ठित सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई टीम का कप्तान बनाया गया है।

टी20 फॉर्मेट में कभी दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज रहे सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम के लिए 113 टी20 मैचों में 4 शतक और 25 अर्धशतक लगाते हुए 3,272 रन बनाए हैं।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।