खेल

हल्दी कुमकुम में निखकर सामने आयी महिलाओं की प्रतिभा

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 23, 2025
1 min read • 1.2k views
हल्दी कुमकुम में निखकर सामने आयी महिलाओं की प्रतिभा

रायपुर, 23 जनवरी 2025। राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर सेक्टर 1 में स्थित हनुमान मंदिर परिसर में स्थानीय महिलाओं द्वारा हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की एक से बढ़कर एक प्रतिभा देखने को मिली। श्रीमती सविता मोतलग की देखरेख में महिलाओं ने मनोरंजक खेल खेले।

श्रीमती स्वाति जगताप, रोशनी मेडेकर और लता लोखंडे ने मराठी गीतों की प्रस्तुति कर लोगों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। मंच संचालन का कार्य श्रीमती उमा धोटे ने किया। महिलाओं ने एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर वान दिए तथा उखाने के द्वारा अपने पति का नाम लिया।

कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती अर्चना पानकर, श्रीमती चेतना पतकि, ज्योति मेश्राम, राखी लिमसाखरे और शब्धा शिखंडे ने संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती सरिता दुबे और ममता रहीं।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।