यूपी

अमेठी के दो सगे भाई नवनीत और सहयोग त्रिपाठी एक साथ बने लेफ्टिनेंट

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On फ़रवरी 11, 2025
1 min read • 1.2k views
अमेठी के दो सगे भाई नवनीत और सहयोग त्रिपाठी एक साथ बने लेफ्टिनेंट

अमेठी, 11 फरवरी 2025। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में नवनीत और सहयोग त्रिपाठी सगे भाई हैं। दोनों भाइयों का चयन एक साथ सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। दोनों भाई अपने ननिहाल ग्रामसभा बेलखौर, गौरीगंज के ग्रामप्रधान कमलाशंकर दूबे के भांजे हैं।

इसकी जानकारी होने पर गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह प्रधान कमलाशंकर दूबे के घर पहुंचे और दोनों भाईयों को बधाई दी। विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि नवनीत त्रिपाठी और सहयोग त्रिपाठी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होकर अपार गौरव प्राप्त किया है।

विधायक ने दोनों भाइयों को सम्मानित करते हुए ईश्वर से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उनकी इस अद्वितीय उपलब्धि पर न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव में हर्ष का वातावरण है। यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार के लिए, बल्कि समूचे क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।