22 फरवरी को मायाराम सुरजन हॉल, मौदहापारा में होगा आयोजन
रायपुर, 17 फरवरी 2025। संगीत प्रेमियों के लिए रायपुर में 22 फरवरी को एक यादगार संगीतमय संध्या आयोजित होने जा रही है। आर.के.एम. म्यूजिकल ग्रुप द्वारा प्रस्तुत यह विशेष कार्यक्रम एक शाम साउथ के अनमोल रत्नों के नाम दक्षिण भारत के महान गायकों के.जे. येसुदास, हरिहरन और एस.पी. बालासुब्रमण्यम को समर्पित होगा।
कार्यक्रम का शीर्षक तुझे देखकर जगवाले रखा गया है, जो इन प्रतिष्ठित गायकों की संगीतमय विरासत और उनके द्वारा दिए गए अविस्मरणीय गीतों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से रखा गया है। ये गायक न केवल दक्षिण भारत बल्कि पूरे विश्व में अपनी सुरीली आवाज के लिए पहचाने जाते हैं। बॉलीवुड में भी इन्होंने अपनी जादुई आवाज से कई कलाकारों को सुपरस्टार बना दिया।
कार्यक्रम का विवरण
- तारीख: 22 फरवरी 2025
- समय: शाम 6:00 बजे
- स्थान: मायाराम सुरजन हॉल, मौदहापारा, रजबंधा मैदान, बीजेपी कार्यालय के बाजू, रायपुर
इस संगीतमय संध्या में संगीत प्रेमियों को इन दिग्गज गायकों के सदाबहार गीतों का संग्रह सुनने को मिलेगा। आयोजकों ने सभी संगीत प्रेमियों को इस अनूठे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है।