• Home
  • यूपी
  • प्रयागराज में 16 लेखपाल सस्पेंड, डीएम ने कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
प्रयागराज में 16 लेखपाल सस्पेंड, डीएम ने कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

प्रयागराज में 16 लेखपाल सस्पेंड, डीएम ने कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

प्रयागराज, 6 जून 2025। यूपी के प्रयागराज में डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने लापरवाह लेखपालों पर कड़ा ऐक्शन लिया है। डीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा-आईजीआरएस एवं जन शिकायतों के निस्तारण में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने वाले कुल 16 लेखपालों को संबंधित उप जिलाधिकारियों द्वारा चिन्हित कर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विभागीय दायित्वों एवं जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता, उदासीनता अथवा लापरवाही को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई अधिकारी अथवा कर्मचारी जन शिकायतों के निस्तारण अथवा आईजीआरएस प्रकरणों के समाधान में रुचि नहीं दिखाता, अथवा जनता से संवाद कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध भी निलंबन अथवा सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।

सस्पेंड लेखपालों की सूची

प्रयागराज में 16 लेखपाल सस्पेंड, डीएम ने कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं