• Home
  • धर्म
  • हवन, पूजन और भंडारे के साथ हुआ रामकथा का समापन
हवन, पूजन और भंडारे के साथ हुआ रामकथा का समापन

हवन, पूजन और भंडारे के साथ हुआ रामकथा का समापन

गौरा (प्रतापगढ़), 7 जुलाई 2025। विकास खंड गौरा के बोर्रा गांव में रईया देवी धाम पर आयोजित सात दिवसीय रामकथा का हवन, पूजन और भंडारे के साथ भव्य समापन हुआ। यह आयोजन ग्रामवासियों की आस्था और भक्ति का प्रतीक बन गया। रामकथा में व्यास राजन जी महाराज ने अपनी रसमयी वाणी से माहौल को राममय और भक्तिमय बना दिया। उनकी कथाओं ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों से जोड़ा।

ग्राम प्रधान मदन यादव ने आयोजन की सफलता पर सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, यह रामकथा न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखती है, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को भी संस्कारवान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने इस धार्मिक आयोजन को एकता और भक्ति का प्रतीक बताया।

रामकथा के आयोजन में दीपक पांडेय, अशोक पांडेय, राधाकृष्ण पांडेय, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, कृपाशंकर मिश्र, प्यारेलाल गुप्ता, बसंतलाल जायसवाल, जीतलाल सरोज, ओम प्रकाश पांडेय, राजेश यादव और राजू मौर्य ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इनके प्रयासों से आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

समापन के दिन हवन और पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामवासियों का उत्साह और सहयोग इस आयोजन की सफलता का आधार बना। यह धार्मिक समारोह न केवल बोर्रा गांव, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी आस्था और संस्कृति के प्रति लोगों की गहरी निष्ठा को दर्शाता है।