• Home
  • छत्तीसगढ़
  • कैट ने किया मंत्रीप्त कौर संधू और देवाशीष माखीजा का सम्मान
कैट ने किया मंत्रीप्त कौर संधू और देवाशीष माखीजा का सम्मान

कैट ने किया मंत्रीप्त कौर संधू और देवाशीष माखीजा का सम्मान

रायपुर, 24 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ के मेधावी दो युवाओं मंत्रीप्त कौर संधू और देवाशीष माखीजा को 52वें राष्ट्रपति स्काउट एवं गाइड पुरस्कार समारोह में रोवर रेंजर के रोवर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। दोनों युवाओं के राजधानी रायपुर लौटने पर गुरुवार को कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमैन मगेलाल मालू, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमैन जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने सम्मान किया।

इस मौके पर भरत जैन, कैलाश खेमानी, अवनीत सिंह, रतनदीप सिंह, भरत भूषण गुप्ता, मधु अरोरा, प्ररेणा भटट, प्रीतपाल सिंह बग्गा, महेश खिलोसिया, सूरज उपाध्याय, नाथूलाल धनवानी, सतीश श्रीवास्तव, मोहन वर्ल्यानी, नागेन्द्र तिवारी, शंकर बजाज, राजेन्द्र खटवानी, विक्रांत राठौर, नरेश माखीजा, सर्वेश दौलतानी, शैलेन्द्र शुक्ला, प्रकाश कोसारकर, हिमांशु वर्मा, रोहित पटेल, बी.एस. परिहार, कोकण कुण्डु, बी.पी. आहुजा, प्रकाश माखीजा व अन्य लोग उपस्थित रहे।