• Home
  • छत्तीसगढ़
  • विनायक सिटी का सावन सेलिब्रेशन बना यादगार, मंजू, हीरा और पिंकी ने जीता खिताब
विनायक सिटी का सावन सेलिब्रेशन बना यादगार

विनायक सिटी का सावन सेलिब्रेशन बना यादगार, मंजू, हीरा और पिंकी ने जीता खिताब

रायपुर, 5 अगस्त 2025। सावन का महीना महिलाओं के लिए खास मनभावन होता है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाटागांव स्थित विनायक सिटी में महिलाओं ने सावन सेलिब्रेशन का आयोजन किया। इस आयोजन में पारंपरिक उल्लास देखने को मिला। आयोजन को लेकर खासा उत्साह रहा।

आयोजन की खासियत यह रही कि महिलाओं ने अपनी समिति बनाई और इसी समिति के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति में तरूणा डोंगरे, समता भटनागर, रीना पटनायक, अमृता सिंह, राधा झा और अंजना पांडे ने प्रमुख भूमिका निभाई। कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक गेम्स, मस्तीभरी गतिविधियाँ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। हरियाली, हंसी और परंपरा की खुशबू से पूरा माहौल जीवंत हो उठा।

आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा क्वीन कॉम्पीटीशन, जिसमें महिलाओं ने नीला रंग थीम के तहत रचनात्मक और पारंपरिक अंदाज में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में मंजू साहू, हीरा साहू और पिंकी सोनी ने शानदार प्रस्तुति देकर सावन क्वीन का खिताब अपने नाम किया।

सभी महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी नजर आईं और सावन के गीतों पर झूमकर माहौल को और आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम में महिलाओं की एकजुटता और रचनात्मकता ने सभी का ध्यान खींचा। सावन के इस उत्सव ने न केवल सामुदायिक एकता को बढ़ावा दिया, बल्कि परंपराओं को जीवंत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजक समिति की मेहनत और समर्पण ने इस समारोह को यादगार बना दिया।