• Home
  • यूपी
  • वाराणसी पहुंचे प्रतापगढ़ के एमएलसी अक्षय प्रताप, बाबा काशी विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद
वाराणसी पहुंचे प्रतापगढ़ के एमएलसी अक्षय प्रताप, बाबा काशी विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद

वाराणसी पहुंचे प्रतापगढ़ के एमएलसी अक्षय प्रताप, बाबा काशी विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद

वाराणसी, 5 अगस्त 2025। सावन के पवित्र माह में प्रतापगढ़ के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी ने वाराणसी के विश्वप्रसिद्ध बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उनके साथ जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय महासचिव डाॅ. कैलाशनाथ ओझा, प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ बलवीर सिंह राजावत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हितेश प्रताप सिंह पंकज सहित कई अन्य कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

अक्षय प्रताप सिंह ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बाबा विश्वनाथ से क्षेत्र की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए विशेष महत्व रखता है, और वाराणसी आकर मन को असीम शांति मिलती है। उन्होंने मंदिर की व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा की भी सराहना की।

इस दौरान उनके साथ मौजूद नेताओं ने भी बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया और जनसत्ता दल की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। दर्शन के बाद प्रतापगढ़ के एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह और उनके सहयोगियों ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। इस यात्रा को कार्यकर्ताओं ने आध्यात्मिक और राजनैतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताया।