• Home
  • छत्तीसगढ़
  • प्रगति कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने रोपे औषधीय पौधे, दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश
प्रगति कॉलेज में रोपे औषधीय पौधे, दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश

प्रगति कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने रोपे औषधीय पौधे, दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश

रायपुर, 7 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रगति कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। यह आयोजन शिक्षा विभाग द्वारा पं. सुन्दरलाल शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुन्दर नगर में हुआ। विभाग के इको क्लब के तहत इसका आयोजन किया गया।

छात्र-छात्राओं ने औषधीय पौधे रोपे और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम में तुलसी, नीम, आंवला, बेल, गिलोय, ऐलोवेरा, सदाबहार, करीपत्ता जैसे औषधीय पौधे लगाए गए। इनकी नियमित देखभाल का संकल्प भी सभी ने लिया।

पौधारोपण में बी.एड. एवं डीएलएड. के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ मिलकर सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से प्राकृतिक प्रेम व पर्यावरण संरक्षण को लेकर छात्रों के बीच जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एम.एम. शर्मा, उप-प्राचार्य श्रीमती रंजना ठाकुर उपस्थित रहे। प्रगति कॉलेज शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. के.एन. गजपाल ने सभी का स्वागत किया।