रायपुर, 7 अगस्त 2025। पूज्य सिंधी पंचायत न्यू राजेंद्र नगर अमलीडीह ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अनूठी पहल की। पंचायत की महिला विंग ने भाइयों को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया और हेलमेट बांटे। पंचायत अध्यक्ष विशाल कुकरेजा ने बताया कि यह सराहनीय कदम पूज्य सिंधी पंचायत महिला विंग द्वारा उठाया गया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है। लेकिन इस बार बहनों ने भी भाइयों की सुरक्षा का प्रण लिया।
बहनों ने भाइयों को हेलमेट पहनाकर उनसे वादा लिया कि वे वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का उपयोग करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के थाना प्रभारी अविनाश सिंह सहित पंचायत के अमर चंदनानी, सुनील बत्रा, शंकर लाल वरन्दानी, चंद्र कुमार डोडवानी, अमित नागदेव, राजकुमार पंजवानी, राकेश माटा, सुमित माटा मौजूद थे।













