• Home
  • छत्तीसगढ़
  • पीएम मोदी से मिले रमन सिंह, छत्तीसगढ़ आने का दिया न्यौता
पीएम मोदी से मिले रमन सिंह, छत्तीसगढ़ आने का दिया न्यौता

पीएम मोदी से मिले रमन सिंह, छत्तीसगढ़ आने का दिया न्यौता

रायपुर, 19 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह 19 अगस्त को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। रमन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया। रमन सिंह ने मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी सार्वजनिक किया।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- आज दिल्ली प्रवास के दौरान संसद भवन में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ विधानसभा के नव निर्मित भवन लोकार्पण के लिए सादर आमंत्रित किया।

प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में हमारी विधानसभा अपने नए भवन में प्रवेश करेगी और इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के कर-कमलों से विधानसभा का लोकार्पण हम सभी विधानसभा सदस्यों के लिए गौरव का दिवस बनेगा।