रायपुर, 24 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में एक और फिल्म मासूम बनने जा रही है। 23 अगस्त को एक सादे समारोह में इस फिल्म का टाइटल लांच किया गया। इस फिल्म का निर्देशन सागर पंडा करेंगे। फिल्म की पटकथा का लेखन भी सागर ने ही किया है।
सागर पंडा ने फिल्म की खूबियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति, समाज और मानवीय भावनाओं को एक बिल्कुल नई दृष्टि से प्रस्तुत करेगी।
फिल्म मासूम के बारे में
- निर्माता : दीपक जैसवाल
- सह-निर्माता : धीरज पटेल
- नायक : राज वर्मा
- नायिका : रीतिका यादव
- बाल कलाकार : समृद्धि पांडा
फिल्म के अन्य प्रमुख कलाकारों में पुष्पेंद्र सिंह, संजय महानंद, गुंजन अग्रवाल, दिव्या नागदेव, जीत शर्मा, पूरन किरी, तरुण बघेल, हर्षवर्धन, अंशुल चौबे, और कीर्ति प्रकाश जायसवाल जैसे मंझे हुए कलाकार अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरेंगे।
फिल्म की तकनीकी टीम में क्रिएटिव निर्देशक आदि कश्यप, डीओपी अनुराग निर्मलकर और संगीत निर्देशक विवेक शर्मा शामिल हैं।













