यूपी

सीतापुर पहुंचे अक्षय प्रताप सिंह, संगठन का लिया जायजा

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अगस्त 26, 2025
1 min read • 1.2k views
सीतापुर पहुंचे अक्षय प्रताप सिंह, संगठन का लिया जायजा

सीतापुर, 26 अगस्त 2025। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के निर्देश पर विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह गोपाल ने मंगलवार को सीतापुर जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी संगठन की समीक्षा बैठक आयोजित की, जिसमें जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित रहे। यह बैठक पार्टी की रणनीति को मजबूत करने और आगामी योजनाओं को गति देने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

समीक्षा बैठक में अक्षय प्रताप सिंह ने संगठन के कार्यों की गहन समीक्षा की और पदाधिकारियों को जनसामान्य के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और सक्रिय करने के लिए स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. कैलाशनाथ ओझा, प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज, प्रदेश के प्रधान महासचिव बृजेश सिंह राजावत, प्रदेश महासचिव राणा अजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ बलबीर सिंह शिवाजी, मंडल अध्यक्ष कुलदीप पटेल, और सदस्य कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी हितेश प्रताप सिंह पंकज सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

अक्षय प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमें संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना है ताकि जनता के हितों की रक्षा हो सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।