यूपी

29 अगस्त की दोपहर प्रतापगढ़ आएंगे सीएम योगी, बेल्हा देवी का करेंगे पूजन

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अगस्त 28, 2025
1 min read • 1.2k views
29 अगस्त की दोपहर प्रतापगढ़ आएंगे सीएम योगी, बेल्हा देवी का करेंगे पूजन

प्रतापगढ़, 28 अगस्त 2025। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 अगस्त की दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रतापगढ़ पहुंचेगें। पुलिस लाइन परिसर में हेलीकाप्टर से उतरने के बाद वे सीधे बेल्हा देवी मंदिर पहुंचेगें और वहां दर्शन-पूजन करेंगे। योगी आदित्यनाथ पहले मुख्यमंत्री होंगे जो मुख्यमंत्री के रुप में बेल्हा देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगमन का अधिकृत कार्यक्रम जारी हो चुका है। जिले के अधिकारी कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रुप देने में जुटे हैं।

बेल्हा देवी मंदिर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ ज़िले में सई नदी के किनारे स्थित एक प्राचीन शक्तिपीठ है। पुराणों के अनुसार, इस स्थान पर देवी सती की कमर का हिस्सा (बेला) गिरा था, और इसीलिए इसका नाम बेल्हा देवी पड़ा। यह मंदिर नगर की अधिष्ठात्री देवी को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मुराद पूरी होती है।

पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले को 500 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।