लखनऊ, 7 नवंबर 2026। यूपी पुलिस के दो जाबांज अफसर सीओ आयुषी सिंह और एसीपी ऋषभ यादव ने जीवन साथी बनने का फैसला लिया है। दोनों अफसरों की सगाई लखनऊ स्थित सुशांत गोल्फ सिटी के रिसॉर्ट में आयोजित समारोह में हुई। आयुषी सिंह वर्तमान में इटावा जिले के जसवंत नगर की सीओ हैं और ऋषभ यादव लखनऊ कमिश्नरेट में एसीपी के पद पर तैनात हैं। समारोह में दोनों परिवारों और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी रही। आयुषी सिंह और ऋषभ ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। अगले महीने यानी दिसंबर 2026 में दोनों अधिकारी शादी के बंधन में बंधेंगे।
आयुषी सिंह मूल रुप से मुरादाबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने यूपीएससी 2022 में 62वीं रैंक हासिल की थी। ऋषभ यादव वाराणसी के रहने वाले हैं। वह 2022 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं। 2025 में प्रोन्नत होकर वह लखनऊ कमिश्नरेट में एसीपी बने। वर्तमान में वह लखनऊ में एसीपी हैं।

