• Home
  • यूपी
  • प्रतापगढ़ के तेजगढ़ बाजार में करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत
प्रतापगढ़ के तेजगढ़ बाजार में करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत

प्रतापगढ़ के तेजगढ़ बाजार में करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत

प्रतापगढ़, 30 अगस्त 2025। यूपी प्रतापगढ़ जिले में 29 अगस्त की शाम तेजगढ़ बाजार में दर्दनाक हादसा हो गया। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के तेजगढ़ बाजार निवासी लाल पीयूष प्रताप सिंह की पत्नी और उनके छोटे बेटे की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी।

बताया जा रहा है कि लाल पीयूष प्रताप सिंह ने बाजार में अपने घर में ही मेडिकल स्टोर खोल रखा है। 29 अगस्त की शाम उनका छोटा बेटा 25 वर्षीय लाल सारांश प्रताप सिंह एमसीवी ऑफ कर रहा था, इसी दौरान वह करेंट की चपेट में आ गया।

बेटे को करंट की चपेट में आते देख मां विद्यावती उसे बचाने पहुंची और वह भी करेंट की चपेट में आ गयीं। इस हादसे में दोनों की मौत हो गयी। घटन की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। इस घटना से पूरे तेजगढ़ बाजार में मातम का माहौल है।