प्रतापगढ़, 30 अगस्त 2025। उत्तर प्रदेश के प्रख्यात शासकीय अधिवक्ता राजेश कुमार पांडेय का जन्मदिन 29 अगस्त 2025 को विभिन्न स्थानों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उनकी विधि क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं और सामाजिक योगदान के कारण यह अवसर विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।
लखनऊ हाईकोर्ट परिसर में अवध बार के पूर्व अध्यक्ष आनंदमणि त्रिपाठी, वर्तमान अध्यक्ष यश चंद्र, महासचिव ललित नारायण, राहुल तिवारी, शासकीय अधिवक्ता डॉ. बीके सिंह, डीपीएस चौहान और देवेश पाठक ने मिलकर राजेश पांडेय का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर उनके कर्तव्यनिष्ठा और कानूनी क्षेत्र में योगदान की सराहना की गई।
जिला कचहरी में भी जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बार के पूर्व अध्यक्ष आदेश सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में राजेश पांडेय को उनके सामाजिक और व्यावसायिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली में भी राजेश पांडेय को उनके जन्मदिन पर विशेष सम्मान प्राप्त हुआ। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व महासचिव राहुल पांडे और पूर्व न्यायमूर्ति नारायण शुक्ला ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। उनके विधि क्षेत्र में योगदान को रेखांकित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
उत्तराखंड के देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरिया निशंक ने भी राजेश पांडेय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उनके इस संदेश ने समारोह में और भी उत्साह जोड़ा। प्रतापगढ़ जिला कचहरी में पूर्व अध्यक्ष विजय शंकर तिवारी, आनंद प्रचंड, शिवेश शुक्ला, परमानंद मिश्रा सहित कई अधिवक्ताओं ने राजेश पांडेय को बधाई दी और उनके कार्यों की प्रशंसा की।
केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों ने भी दूरभाष के माध्यम से राजेश पांडेय को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर उनके परिजनों, मित्रों और सहयोगियों ने भी उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।















