• Home
  • यूपी
  • बोर्रा गांव पहुंचे पूर्व सांसद संगमलाल गुप्ता, तुलसीराम के परिजनों को बंधाया ढांढस
बोर्रा गांव पहुंचे पूर्व सांसद संगमलाल गुप्ता, तुलसीराम के परिजनों को बंधाया ढांढस

बोर्रा गांव पहुंचे पूर्व सांसद संगमलाल गुप्ता, तुलसीराम के परिजनों को बंधाया ढांढस

गौरा (प्रतापगढ़), 4 सितंबर 2025। प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद संगमलाल गुप्ता ने बोर्रा गांव पहुंचकर तुलसीराम जायसवाल के परिजनों को ढांढस बंधाया। बता दें तुलसीराम जायसवाल भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता रहे। पिछले दिनों उनका निधन हो गया था। 4 सितंबर को तुलसीराम की तेरहवीं पर पूर्व सांसद संगमलाल गुप्ता बोर्रा गांव पहुंचे और उनके परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। संगमलाल गुप्ता ने तुलसीराम के दोनों बेटों को गले लगाकर उनके हर दुख-सुख में साथ खड़े रहने की बात कही।

इस मौके पर हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक पांडेय भी मौजूद रहे। गांव के प्रधान मदन यादव ने पूर्व सांसद संगमलाल की इस सहृदयता की सराहना की। इस मौके पर पूर्व शासकीय अधिवक्ता विवेक उपाध्याय, फुलगेन्द्र मिश्र, डॉ. उमाशंकर बिंद, महेन्द्र सिंह, सूबे तिवारी, मदन गुप्ता, आजाद गुप्ता समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।