प्रतापगढ़, 5 सितंबर 2025। महिला शिक्षक संघ ने अनामिका सिंह को सांगीपुर ब्लाक इकाई का अध्यक्ष बनाया है। साथ ही संगठन के अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया है। 5 सितंबर को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में महिला शिक्षक संघ ने पदाधिकारियों को प्राधिकार पत्र का वितरण किया। यह आयोजन सांगीपुर विकास खंड के श्यामपति चंद्रशेखर महाविद्यालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम में ब्लाक महिला शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को प्राधिकार पत्र दिया गया। मुख्य अतिथि के रुप में खंड शिक्षा अधिकारी जंगीलाल उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष स्नेह शुक्ला ने सभी को प्राधिकार पत्र का वितरण किया।
सांगीपुर ब्लाक अध्यक्ष की जिम्मेदारी अनामिका सिंह को दी गई है। महामंत्री पद पर प्रभा सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा सिंह, संयुक्त मंत्री श्रद्धा पांडेय तथा सीमा यादव, संगठन मंत्री प्रज्ञा मिश्रा, किरन, अनीता सिंह को दिया गया। उपाध्यक्ष शिखा यादव, कोषाध्यक्ष मिथलेश सरोज, मीडिया प्रभारी, आय व्यय, संयुक्त मंत्री का भी दर्जनों महिला शिक्षकों को प्राधिकार पत्र प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी जंगीलाल ने कहा कि पद एक जिम्मेदारी होती है, जिसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष स्नेह शुक्ला ने बताया कि संगठन आज प्रदेश के 75 जिला में सक्रिय है। समस्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को समझें तथा सरकार द्वारा दिए गए कार्यों का निर्वहन करें। इस मौके पर ब्लाक शिक्षक संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला, सतीश दुबे, सुमन मिश्रा, आफरीन बानो, साधना त्रिपाठी, रेनू शुक्ला, निशा, मीना सिंह, अर्चना मिश्र आदि रहीं। संचालन राहुल ने किया।















