• Home
  • यूपी
  • स्वस्थ जीवनशैली ही रोगों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय
स्वस्थ जीवनशैली ही रोगों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय

स्वस्थ जीवनशैली ही रोगों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय

प्रतापगढ़, 13 सितंबर 2025। प्रतापगढ़ शहर में स्थित एमडीपीजी कॉलेज में 13 सितंबर को स्वास्थ्य प्रबोधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्वस्थ्य जीवनशैली पर मुख्य फोकस रखा गया। यह आयोजन आरोग्य भारती शाखा ने किया। प्रारंभ में आरोग्य भारती के उपाध्यक्ष अमित शुक्ल ने धन्वंतरि वंदना की। इसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में आरोग्य भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक डॉ. संग्राम सिंह ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली ही रोगों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. रंगनाथ शुक्ल एवं एमडीपीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अरविन्द मिश्र ने कार्यशाला की गरिमा बढ़ाई। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. सम्यक उपाध्याय ने मानसिक स्वास्थ्य विषय पर विस्तार से प्रबोधन किया। उन्होंने मानसिक रोगों के लक्षण, कारण एवं उपचार पर जानकारी दी और उपस्थित जनमानस की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए प्रश्नोत्तर भी किया।

अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र मिश्र और संचालन डॉ. सिमरन उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में आरोग्य भारती शाखा प्रतापगढ़ के सचिव डॉ. राजेश्वर प्रीतम उपाध्याय, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, डॉ. राजीव श्रीवास्तव एवं कॉलेज के प्रोफेसर डॉ संजय द्विवेदी की सक्रिय उपस्थिति रही। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

अंत में डॉ. सुधांशु उपाध्याय ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यशाला की समाप्ति की घोषणा की।