• Home
  • फिल्म
  • अनमोल सिनेमा पर दिखेगी फिल्म अहो! विक्रमार्का, कहानी है दमदार
अनमोल सिनेमा पर दिखेगी फिल्म अहो! विक्रमार्का, कहानी है दमदार

अनमोल सिनेमा पर दिखेगी फिल्म अहो! विक्रमार्का, कहानी है दमदार

मुंबई, 14 सितम्बर 2025। अनमोल सिनेमा, अपने दर्शकों के लिए ‘अहो! विक्रमार्का’ का चैनल प्रीमियर ला रहा है। यह फिल्म 16 सितंबर 2025, मंगलवार को रात 8 बजे प्रसारित की जाएगी। इसकी कहानी दमदार, एक्शन रोमांचक और ड्रामा दिल छू लेने वाला है।

इस फिल्म में देव गिल और चित्रा शुक्ला मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। इनके साथ प्रवीण तारडे, कालकेय प्रभाकर और तेजस्विनी पंडित की भी अहम भूमिकाएं हैं। कहानी विक्रमार्का (देव गिल) की है, जो एक रिश्वत लेने वाला पुलिस ऑफिसर है। लेकिन, जब उसकी पोस्टिंग ऐसे इलाके में होती है, जहां एक गुंडा (प्रवीण तारडे) लोगों पर कहर ढा रहा है, तो सब कुछ बदल जाता है।

आगे की कहानी में विक्रमार्का बेरहम दुश्मनों का सामना करता है, जहां कई चौंकाने वाले सच सामने आते हैं और वह अपनी निजी ज़िंदगी तक दांव पर लगा देता है। यह सिर्फ बाहरी लड़ाई नहीं, बल्कि भीतर की जंग भी है, जहां उसे अपने ही डर और कमज़ोरियों से जूझते हुए मासूमों की रक्षा करना है और इंसाफ की राह पर वापस लौटना है।