प्रतापगढ़, 14 सितंबर 2025। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में कोतवाली देहात के नमक शायर गांव में विकास पटेल नाम के युवक का शव कुएं में मिला था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस छानबीन कर रही थी। पुलिस ने इस मामले में वांछित कुलदीप वनवासी पुत्र नन्हेलाल और पुनीत पुत्र विनोद कुमार उर्फ कल्लू को 13 सितंबर की शाम दबोच लिया। दोनों नमक सायर गांव के ही रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों ने घटना का पूरा राज खोल दिया। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने पहले ही दबोच लिया था।
इसलिए हुई विकास पटेल की हत्या
गिरफ्तार पुनीत ने बताया कि विकास पटेल जिसको हम लोगो ने मार दिया है वह मेरी भांजी को छेड़ता व परेशान करता था। मोबाइल में मेरी भांजी की फोटो खींच लिया था। मेरे भांजे नितिन जो बैंगलोर में रहता है ने फोन करके कहा कि मामा आज विकास पटेल का काम लगा दो। बहन को बहुत परेशान करता है। नितिन ने निसार को भी फोन करके बताया कि विकास पटेल मेरी बहन को छेड़ता और परेशान करता है, फोटो खींच लिया है। वह फोटो डिलीट करवा दो और आज उसका काम लगा दो।
इसके बाद हम लोग घर आये। वहां पर बाके लाल उर्फ रमेश, विकास सरोज मोटर साइकिल से जमुआरी आये और निसार को बैठा कर बाग में गये। कुलदीप ने बताया कि मैं, पुनीत, विकास पटेल को उसके गांव से लेकर मोटर साइकिल पर बैठाकर बाग में आये। हम सभी लोग पैदल पैदल सुषमा गैस एजेन्सी से होते हुए उसके पीछे बने कुएं पर आये। साथ में अमन गौतम घाटमपुर का भी था। इसके बाद कुएं से पहले सभी लोग इकट्ठा हुए। वहां हम लोगों ने विकास पटेल के साथ मारपीट किया। सफेद गमछे से उसके गले में लपेट कर दबाया, जब वह मरणासन्न हो गया था तो हम सभी लोगो ने उसे उठाकर कुंए में फेंक दिया। साथ में उसके मोबाइल भी उसी के साथ कुए में गिर गया था। इसके बाद हम सभी लोग इधर उधर भाग गये थे।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक विजयकान्त सत्यार्थी
- उप निरीक्षक अभिषेक वर्मा
- उप निरीक्षक जयकिशन
- कांस्टेबल विश्वदीप, दीपक राजपूत, आशुतोष तिवारी, किशन यादव, कुशाल सिंह, चालक विशाल चौधरी
- निरीक्षक प्रमोद कुमार
- उप निरीक्षक अजीत सिंह
- कांस्टेबल चन्द्रकेश, विजय बघेल, रवि प्रकाश यादव
- विशेष टीम के प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह
- हेड कांस्टेबल महेश कुमार सिंह
- कांस्टेबल बृजेश सिंह, सुनील यादव, सुनील यादव, वीरेन्द्र यादव, चालक कुंवर मोहन सिंह
- सर्विलांस टीम- संजय सिंह, सनोज कुमार















