रायपुर, 30 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 29 सितंबर को सिंधु सेवा समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक का आयोजन देवेन्द्र नगर पंचायत भवन में आयोजित हुई। इसमें मुरलीधर शादीजा को सर्वसम्मति से आगामी दो वर्ष के लिए सिंधु सेवा समाज का अध्यक्ष चुना गया। सिंधु सेवा समाज रायपुर की अग्रणीय समाज सेवा संस्था है। इसकी स्थापना 1995 में स्व कोटुमल नागवानी, असुदाराम साधवानी, सतीश वासवानी लाधाराम नैनवानी, टेकचंद रेलवानी सहित अनेक वरिष्ठ नागरिकों द्वारा समाज के आर्थिक रूप से कमजोर,वंचित,जरूरत मंद लोगों की सहायता हेतु की गई थी।
संस्था द्वारा पूर्व में 24 सिंगल रूम के फ्लेट सुंदरदास जादवानी के कार्यकाल में बनाये गए थे। इसमें 24 जरूरत मंद परिवार रह रहे हैं। आगामी योजना तेलीबांधा में राजधानी में पढ़ाई हेतु समाज की कन्याओं के लिये हास्टल एवं राजधानी रायपुर में इलाज हेतु आने वाले समाज जनों के रहवास हेतु धर्मशाला का निर्माण तथा उच्च शिक्षा हेतु प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिये आर्थिक सहायता हेतु फंड दिया जाएगा, आदि प्राथमिकताएं हैं।
बैठक में सीए चेतन तारवानी, सुन्दर दास जादवानी, मुखी अच्छुमल गावरी, बीएस प्रेमचंदानी, राजू तारवानी, राजेश गुरनानी, राजकुमार माखीजा, राकेश ओचवानी, दौलत पर्यानी, चंदर विधानी, नरसा लालवानी, टेकचंद रेलवानी, रतन माखीजा आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।














