रायपुर, 30 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क के सचिव पद की जिम्मेदार आईएएस रोहित यादव को दी गयी है। राज्य शासन द्वारा 30 सितंबर की शाम 14 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किये गये। इस परिवर्तन में आईएएस रोहित यादव को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क का सचिव बनाया गया है।
उनके पास पहले से ही उर्जा विभाग के सचिव, सीएसपीजीसीएल और सीएसपीडीसीएल के अध्यक्ष, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव पद का दायित्व है। इस नये परिवर्तन में उन्हें छत्तीसगढ़ जनसंपर्क के सचिव पद की जिम्मेदार देते हुए पूर्व में मिले अन्य विभागों के पदों पर यथावथ अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी दी गयी है।
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क के सचिव के रुप में अभी तक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सचिव पी दयानंद देख रहे थे। रोहित यादव के कार्यभार ग्रहण करने के बाद पी दयानंद इस जिम्मेदारी से मुक्त हो जाएंगे। शेष जिम्मेदारी वह यथावत संभालते रहेेंगे।














