देश

एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने खरगीपुर में ग्रामीणों से किया संवाद, सुनी समस्या

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अक्टूबर 4, 2025
1 min read • 1.2k views
एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने खरगीपुर में ग्रामीणों से किया संवाद, सुनी समस्या

प्रतापगढ़, 4 अक्टूबर 2025। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के वरिष्ठ नेता और प्रतापगढ़ के लोकप्रिय एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ‘गोपाल जी’ ने शनिवार को बिहार ब्लॉक के खरगीपुर ग्राम पंचायत में ‘जनप्रतिनिधि आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।

इस जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर जनता की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाना था। चौपाल के माध्यम से एमएलसी गोपाल जी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने कहा, जनता की समस्याओं को समझना और उनका त्वरित समाधान करना ही हमारा प्राथमिक लक्ष्य है। राजा भैया के निर्देशानुसार हम गांव-गांव जाकर चौपाल लगा रहे हैं, ताकि लोगों की बात सीधे सुनी जा सके। हर गांव में विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

उन्होंने स्थानीय विकास के लिए सक्रिय दृष्टिकोण अपनाने की बात कही और ग्राम प्रधानों व कमेटियों से आह्वान किया कि वे अपने विकास प्रस्ताव भेजें, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी दी जाएगी। गोपाल जी ने सड़कों को पक्का करने और गांवों को विभिन्न योजनाओं के तहत विकसित करने का वादा किया, जिससे ग्रामीणों में उम्मीद की किरण जगी।इस अवसर पर बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कुमार भी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा, जनप्रतिनिधियों का जनता के बीच जाकर संवाद करना लोकतंत्र की असली ताकत है। हम मिलकर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। खरगीपुर ग्राम पंचायत के प्रधान सुनील यादव ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ मिलकर एमएलसी गोपाल जी का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। पूरे गांव में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल रहा।

ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं, जिनमें सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं से संबंधित मुद्दे प्रमुख थे। एमएलसी गोपाल जी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य हर गांव को आत्मनिर्भर और विकसित बनाना है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ गांव तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों ने सुझाव भी दिए, जिन्हें गोपाल जी ने गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में खरगीपुर ग्राम पंचायत के प्रधान सुनील यादव, पूर्व प्रधान राम अछयबर यादव, प्रधान प्रतिनिधि नितेश यादव, वरिष्ठ पत्रकार देवानंद शुक्ला, प्रेम यादव, पिंटू यादव, दरोगा यादव, अभिषेक यादव, विजय यादव, राजेश यादव, बाला दीन यादव, पवन यादव, उत्कर्ष यादव, संजय यादव, अरुण यादव, आलोक तिवारी, भारत शुक्ला, राजेंद्र शुक्ला, आकाश शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, ब्रह्मानंद शुक्ला, श्रीराम धुरिया, नींदे सरोज, चुन्नीलाल, हरिलाल, अजीत कुमार उर्फ रजौली सरोज, पप्पू मिश्रा, विजय मिश्रा, सुरेश मिश्रा, कमलेश गुप्ता सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। इस जनसंवाद ने न केवल ग्रामीणों की समस्याओं को उजागर किया, बल्कि उनके और जनप्रतिनिधियों के बीच विश्वास का एक नया सेतु भी स्थापित किया।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।