छत्तीसगढ़

रेत चोरी और धान उठाव पर भूपेश बघेल ने विष्णु सरकार को घेरा

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अक्टूबर 13, 2025
1 min read • 1.2k views
रेत चोरी और धान उठाव पर भूपेश बघेल ने विष्णु सरकार को घेरा

रायपुर, 13 अक्टूबर 2025। रेत चोरी और धान उठाव के मामले पर भूपेश बघेल ने विष्णु सरकार को घेरा है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल सोमवार 13 अक्टूबर को बिहार चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से मुखातिब थे।

उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर कॉन्फ्रेंस की। कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में सरकार ने स्वीकार किया कि रेत की चोरी हो रही है और वे इसे रोकने में असफल हैं। यह विभाग मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पास है। यह विभाग उनसे संभाल नहीं रहा।

भूपेश ने कहा कि दूसरी बात, पिछले साल का धान आज तक पूरी तरह से उठाया नहीं गया है। सरकार को बताना चाहिए कि कितना धान उठाया गया है, कितना डीओ (डिलीवरी ऑर्डर) पट्टा है, कितना अभी खाद्यान्न केंद्रों में या धान संग्रहण केंद्रों में बचा है। अब वे कलेक्टरों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। सवाल यह है कि नियम तो सरकार ने बदले। पहले नियम था कि धान उठाने और भुगतान का काम 72 घंटे में हो जाना चाहिए। अब इसे बढ़ाकर तीन महीने कर दिया गया है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।