छत्तीसगढ़

डॉ. रमन सिंह परिवार से मिले पीएम मोदी, बच्चों को दुलारा

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On दिसम्बर 1, 2025
1 min read • 1.2k views
डॉ. रमन सिंह परिवार से मिले पीएम मोदी, बच्चों को दुलारा

रायपुर, 1 दिसंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को 60वीं डीजी/आईजी कांफ्रेंस में शामिल होने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद 30 नवंबर की शाम को दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने स्पीकर हाउस, नया रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के निवास पर परिवार से मुलाकात की। यह मुलाकात बेहद आत्मीय और भावुक रही।

प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. रमन सिंह, उनकी पत्नी श्रीमती वीणा सिंह, पुत्र एवं सांसद अभिषेक सिंह, पुत्रवधू श्रीमती अंशिका सिंह तथा पोते-पोतियों से लंबी बातचीत की। खास तौर पर बच्चों के साथ उन्होंने खूब देर तक समय बिताया। बच्चों को गोद में उठाना, उनके साथ फोटो खिंचवाना और उनसे प्यार भरी बातें करना ये दृश्य देखकर पूरा परिवार भाव-विभोर हो गया। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

डॉ. रमन सिंह ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री के साथ परिवार की कई तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, अपने अत्यंत व्यस्त कार्यक्रम के बीच परिवार से मिलने का समय निकालने के लिए हृदय से आभारी हूं आदरणीय प्रधानमंत्री जी का। आपके स्नेह और अपनत्व ने सभी को अभिभूत कर दिया।

बच्चों ने बेझिझक प्रधानमंत्री से बात की

परिवार के सदस्यों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बच्चों से उनकी पढ़ाई-लिखाई, खेलकूद और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से पूछा। बच्चों ने भी बेझिझक उनसे बात की और आटोग्राफ भी लिया। एक बच्चे ने तो पीएम मोदी से कहा, आप हमारे दादाजी के सबसे अच्छे दोस्त हैं! यह सुनकर प्रधानमंत्री मुस्कुराए और बच्चे को गले लगा लिया। लंबे समय तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह और प्रधानमंत्री मोदी के बीच पुराना पारिवारिक लगाव किसी से छिपा नहीं है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।