• Home
  • यूपी
  • प्रतापगढ़ के गौरा में सभी उपकेंद्रों पर मना टीकाकरण उत्सव
प्रतापगढ़ के गौरा में सभी उपकेंद्रों पर मना टीकाकरण उत्सव

प्रतापगढ़ के गौरा में सभी उपकेंद्रों पर मना टीकाकरण उत्सव

गौरा (प्रतापगढ़), 3 दिसंबर 2025। प्रतापगढ़ जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा के अधीक्षक अजय कुमार सिंह के निर्देशन में बुधवार को क्षेत्र के सभी उपकेंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर टीकाकरण उत्सव मनाया गया। इस मौके पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। बच्चों और गर्भवती महिलाओं को नियमित टीके लगाए गए तथा छूटे हुए लाभार्थियों को चिह्नित कर तत्काल टीकाकरण सुनिश्चित किया गया।

उपकेंद्र धनुहा में आयोजित शिविर का शुभारंभ क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय कुमार पटेल ने किया। इस दौरान बीएमसी नरेंद्र मिश्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं बच्चे पहुंचे। आशा, आंगनवाड़ी और एएनएम की टीम ने घर-घर जाकर लाभार्थियों को शिविर तक लाने में सहयोग किया।

बीएमसी नरेंद्र मिश्र ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को 4 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को माह के प्रथम बृहस्पतिवार होने के कारण प्रत्येक उपकेंद्र/आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर ट्रिपल-ए बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित उपकेंद्र क्षेत्र की सभी आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, संगिनी, एएनएम तथा सीएचओ की उपस्थिति अनिवार्य होगी। बैठक वीएवी सूची पर विस्तृत चर्चा होगी। गंभीर कुपोषित बच्चों की सूची एवं उनके प्रबंधन पर चर्चा की जाएगी।