• Home
  • यूपी
  • चौधरी चरण सिंह की नीतियां आज भी प्रासंगिक : राम लखन
चौधरी चरण सिंह की नीतियां आज भी प्रासंगिक : राम लखन

चौधरी चरण सिंह की नीतियां आज भी प्रासंगिक : राम लखन

प्रतापगढ़, 24 दिसंबर 2025। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह का 123वां जन्मदिन 23 दिसंबर 2025 को प्रतापगढ़ जिला कार्यालय भगवा चुंगी पर राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) द्वारा पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन रालोद के जिलाध्यक्ष आज़ाद अली पप्पू के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष राम लखन सिंह यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री एडवोकेट राघवेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत चौधरी चरण सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और देश के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला गया।

मुख्य अतिथि राम लखन सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों और ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं और किसानों को उनका अधिकार दिलाने की लड़ाई में राष्ट्रीय लोक दल उनके विचारों को आगे बढ़ा रहा है। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रबल समर्थक थे, जिनसे आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आज़ाद अली पप्पू जी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी का जीवन संघर्ष, ईमानदारी और जनसेवा का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे उनके सिद्धांतों को अपनाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाने के लिए निरंतर संघर्ष करें।

इस अवसर पर अमरेश मौर्य, महिपाल सिंह (जिला उपाध्यक्ष), रविंद्र सिंह (जिला उपाध्यक्ष), मोहम्मद मुस्तफा खां (जिला महासचिव), सुनील कुमार पांडे (जिला संगठन मंत्री), मोहम्मद अली (जिला सचिव), अनिल कुमार सिंह बबलू, रामू गॉड, दिव्यांशु पांडेय, अभिषेक कुमार रावत, नियाज उल्ला खां, मोहम्मद नईम सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण और किसान हितों के प्रति संकल्प के साथ किया गया।