• Home
  • फिल्म
  • अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने की हर्षद चोपड़ा की सराहना
अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने की हर्षद चोपड़ा की सराहना

अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने की हर्षद चोपड़ा की सराहना

मुंबई, 29 जून 2025। अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने हर्षद चोपड़ा की सराहना की है। शिवांगी ने कहा कि हर्षद चोपड़ा का काम के प्रति समर्पण बेहद प्रेरणादायक है। शिवांगी और हर्षद टेलीविजन शो बड़े अच्छे लगते हैं के नये सीजन में काम कर रहे हैं। यह दोनों सिर्फ अपनी भावनात्मक कहानी के लिए ही नहीं, बल्कि अपने लीड पेयर हर्षद चोपड़ा (ऋषभ) और शिवांगी जोशी (भाग्यश्री) के बीच की लाजवाब रोमांटिक केमिस्ट्री के लिए भी दर्शकों के बीच खासा चर्चित हो रहे हैं।

हाल ही में शिवांगी जोशी ने हर्षद के साथ काम करने के अनुभव को लेकर अपने विचार साझा किए और अपने को-स्टार की सिर्फ तारीफ की। शिवांगी ने कहा, हर्षद सेट पर हर दिन एक अलग ही ऊर्जा लेकर आते हैं। उनका डेडिकेशन और टैलेंट वाकई प्रेरणादायक हैं। उनके अभिनय में एक सहजता है, जो हमारे सीन को और प्रभावशाली बना देती है। समय के साथ हमारे बीच एक खूबसूरत बॉन्ड बन गया है। हमारे बीच आपसी सम्मान और सहजता है, जो इमोशनल सीन को गहराई देने में बहुत मदद करती है।

बड़े अच्छे लगते हैं का नया सीजन, हर सोमवार से शुक्रवार, रात 8:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनीलिव पर प्रसारित होता है।