• Home
  • छत्तीसगढ़
  • अदाणी पॉवर लिमिटेड ने मूरा में 40 विद्यालयों को दी खेल सामग्री
अदाणी पॉवर लिमिटेड ने मूरा में 40 विद्यालयों को दी खेल सामग्री

अदाणी पॉवर लिमिटेड ने मूरा में 40 विद्यालयों को दी खेल सामग्री

रायपुर, 20 अगस्त 2025। अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायखेड़ा ने सीएसआर पहल के तहत शिक्षण सामग्री और पौध वितरण किया गया। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तिल्दा विकासखंड के ग्राम मूरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में हुआ। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण विद्यार्थियों को उन्नत शैक्षिक एवं खेल संसाधन उपलब्ध कराना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

इस दौरान क्षेत्र के 40 विद्यालयों के लिए 75 इंच का सैमसंग इंटरैक्टिव पैनल प्रदान किया गया। साथ ही आधुनिक साउंड सिस्टम, क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कैरम और बैडमिंटन जैसी खेल सामग्रियों से युक्त स्पोर्ट्स किट दिया। नवोदय प्रवेश परीक्षा हेतु विशेष पुस्तकें और बैग, तथा उत्थान डायरी और नोटबुक्स प्रदान की गईं। इस पहल से मूरा ग्राम के 300 से अधिक छात्रों और आसपास के 40 विद्यालयों के 4500 से अधिक छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा।

इसके अतिरिक्त अदाणी फाउंडेशन ने 16 अंगीकृत ग्रामों में पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा आयोजित किया था। इस दौरान 5000 विद्यार्थियों को दो-दो फलदार पौधे वितरित कर घरों और आंगनों में रोपण कराया गया। इसी पहल की अंतिम कड़ी के रूप में मूरा में 400 विद्याथियों को दो-दो फलदार पौधे दिए गए ।

विद्यालय परिसर में सुधाकर टंडन, जी. मुरलीधरन एवं गोपाल सिंह देवोरा के कर-कमलों से सामूहिक वृक्षारोपण सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में एपीएल-रायपुर और अदाणी फाउंडेशन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्रोंने सरस्वती वंदना और छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ की, जिन्हें अतिथियों ने सराहा।

ग्राम पंचायत मूरा की सरपंच श्रीमती कंचन गायकवाड़ ने अदाणी फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया और बच्चों के शैक्षणिक विकास हेतु भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा जताई। अंत में सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने अतिथियों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।