यूपी

आलोक पांडेय ने रानीगंज क्षेत्र के 300 शिक्षकों को किया सम्मानित

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On सितम्बर 4, 2025
1 min read • 1.2k views
आलोक पांडेय ने रानीगंज क्षेत्र के 300 शिक्षकों को किया सम्मानित

प्रतापगढ़, 4 सितंबर 2025। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आलोक पांडेय ने 4 सितंबर को रानीगंज क्षेत्र के 300 शिक्षकों को सम्मानित किया। यह आयोजन रानीगंज बाजार स्थित स्वामी करपात्री इंटर कालेज में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी करपात्री राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय कुमार मिश्र ने की।

अति विशिष्ट अतिथि के रुप में आलोक कुमार शुक्ला जिलाध्यक्ष माशिसं, रमा शंकर शुक्ल जिलाध्यक्ष प्राशिसं, शैलेंद्र प्रताप सिंह जिला मंत्री माशिसं, विनय कुमार सिंह जिला मंत्री प्राशिसं, सत्य प्रकाश पांडेय अध्यक्ष प्राशिसं शिवगढ़, सुरेश कुमार त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष माशिसं एवं डा. रामकुमार पांडेय पूर्व प्रधानाचार्य मौजूद रहे। सम्मान समारोह में पूर्व शिक्षकों सहित प्राथमिक स्कूलों के, माध्यमिक स्कूलों, इंटरमीडिएट कालेजों और डिग्री कालेजों के 300 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।