• Home
  • यूपी
  • प्रतापगढ़ के 18 युवाओं को मिली अनुदेशक की नौकरी, मिला नियुक्ति पत्र
प्रतापगढ़ के 18 युवाओं को मिली अनुदेशक की नौकरी, मिला नियुक्ति पत्र

प्रतापगढ़ के 18 युवाओं को मिली अनुदेशक की नौकरी, मिला नियुक्ति पत्र

प्रतापगढ़, 7 सितंबर 2025। प्रतापगढ़ के 18 युवाओं को अनुदेशक पद पर नौकरी मिली है। इनका चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा हुआ है। 7 सितंबर को पूर्वान्ह 10:30 से 11:30 बजे, लोक भवन स्थित आडिटोरियम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण नोडल संस्थान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतापगढ़ में दिखाया गया।

यहां जिले के 18 नवनियुक्त अनुदेशकों को मुख्य विकास अधिकारी डा. दिव्या मिश्रा ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नव नियुक्त 18 अनुदेशकों में अल्का यादव, अदिति, मोहिनी यादव, सारिका अग्रहरी, प्रीती सिंह, वायुनन्दन पाण्डेय, सुनील कुमार, अजय कुमार, इन्द्रजीत, रजनीश कुमार सिंह, योगेन्द्र कुमार सिंह, संजीत कुमार कौशल, मनीष कुमार, रिशीकान्त त्रिपाठी, संदीप कुमार गुप्ता, अनुराधा, प्रीती कुमारी एवं मनीष कुमार यादव शामिल हैं।

इस अवसर पर नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आलोक कुमार, प्रधानाचार्य आईटीआई बिहार अभिषेक पटेल एवं प्रधानाचार्य आईटीआई पट्टी परवेज कमर एवं प्रधानाचार्य आईटीआई कुण्डा रुपेश शुक्ला एवं समस्त स्टाफ सम्मिलित हुये।