अरुण प्रताप सिंह बने बाबा बेलखरनाथ धाम की नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष

प्रतापगढ़, 9 मार्च 2025। जय बाबा बेलखरनाथ धाम सेवा समिति एवं चेरिटेबल ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक दिवंगत अध्यक्ष स्व. रामनाथ सिंह के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य डॉ. देवी नरेश सिंह ने की, जिसमें सभी सदस्यों ने विचार रखे और संगठन के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

बैठक की शुरुआत में ट्रस्ट के सचिव राजमणि त्रिपाठी ने प्रस्ताव रखा कि दिवंगत रामनाथ सिंह एवं नरेन्द्र प्रसाद ओझा के स्थान पर उनके उत्तराधिकारियों को ट्रस्ट में शामिल किया जाए। इसके तहत रामनाथ सिंह के पुत्र सतीश सिंह और नरेन्द्र प्रसाद ओझा के अनुज राघवेन्द्र ओझा को ट्रस्ट में स्थान देने का निर्णय लिया गया।

इसके साथ ही, अरुण प्रताप सिंह को ट्रस्ट का नया अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से समर्थन दिया। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए महासचिव अनिल तिवारी ने हरिओम प्रकाश मिश्र का नाम प्रस्तावित किया, जिसे भी सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।

ट्रस्ट के नवगठित पदाधिकारी

  • अध्यक्ष- अरुण प्रताप सिंह
  • उपाध्यक्ष- हरिओम प्रकाश मिश्र
  • महासचिव- अनिल तिवारी
  • सचिव- राजमणि त्रिपाठी
  • कोषाध्यक्ष- रामकुमार ओझा
  • सदस्य- डॉ. देवी नरेश सिंह, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, राकेश चन्द्र शुक्ल, राजकुमार सिंह, छोटे लाल ओझा, राघवेन्द्र ओझा, सतीश सिंह

समाज सेवा के कार्यों को गति देंगे

अरुण प्रताप सिंह ने अध्यक्ष पद ग्रहण करते हुए कहा कि वे ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष के बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करेंगे और सभी के सहयोग से कार्य करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि ट्रस्ट को एकजुट रखते हुए समाज सेवा के कार्यों को गति दी जाएगी।

सदस्यों ने दी शुभकामनाएं

वरिष्ठ सदस्य बृजेन्द्र प्रताप सिंह (छोटे भइया) ने कहा कि संगठन को जोड़कर चलना सबसे महत्वपूर्ण है, और किसी भी प्रकार के मतभेद को आपसी समन्वय से हल करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक के अंत में उन्होंने नव निर्वाचित अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह को माला पहनाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं।

बैठक का संचालन राजमणि त्रिपाठी ने किया और अध्यक्ष के आदेश पर बैठक को विधिवत रूप से स्थगित कर दिया गया।