पोल्ट्री उद्योग में प्रतापगढ़ रच रहा इतिहास, उद्यमी चन्द्र शेखर सिंह को मिला सम्मान

प्रतापगढ़, 17 अप्रैल 2026। पोल्ट्री उद्योग में प्रतापगढ़ इतिहास रच रहा है। वर्तमान में प्रतापगढ़ में प्रतिदिन 10000 से अधिक चूजों का उत्पादन हो रहा है। यह कार्य जिले के ख्यातिप्राप्त पोल्ट्री उद्यमी चन्द्र शेखर सिंह कर रहे हैं।

लक्ष्मणपुर ब्लाक के सरियापुर शाहपुर ग्राम में चन्द्रशेखर सिंह ने ब्रायलर पैरेन्ट स्टाक इकाई स्थापित किया है। इस इकाई से प्रतिदिन 10000 से अधिक चूजों का उत्पादन कर रही है। चन्द्रशेखर सिंह 17 अप्रैल 2026 को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित दो दिवसीय उत्तर प्रदेश पोल्ट्री कानक्लेव 2026 में शामिल हुए।

इस समारोह में प्रतापगढ़ के प्रगतिशील पोल्ट्री उद्यमी और ब्रायलर इण्टीग्रेटर ऐसोशिएसन आफ उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह को उनके उत्कृष्ठ योगदान के लिये विशेष रुप से सम्मानित किया गया। प्रदेश में कुल 37 ब्रायलर पैरेन्ट स्टाक यूनिट संचालित है जिसमें से एक 10000 यूनिट ब्रायलर पैरेन्ट स्टाक इकाई उत्तर प्रदेश कुक्कुट विकास नीति-2022 के तहत प्रतापगढ़ के लक्ष्मणपुर ब्लाक के सरियापुर शाहपुर ग्राम में चन्द्रशेखर सिंह द्वारा स्थापित कर संचालित किया जा रहा है।

चन्द्रशेखर सिंह की 10000 ब्रायलर पैरेन्ट स्टाक इकाई जनपद प्रतापगढ़ और आस पास के क्षेत्रों के किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले चूजे उपलब्ध करानें में मील का पत्थर साबित हो रही है। इससे निकटवर्ती क्षेत्र के किसानों और कुक्कुट पालक की आय में निरन्तर बृद्वि हो रही है। इस सफलता का श्रेय सरकार की उप्र कुक्कुट विकास नीति-2022 के प्रभावी क्रियान्वयन और मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़ के निरन्तर मार्गदर्शन एवं मुख्य पशुचिकित्साधिकारी प्रतापगढ़ के कुशल नेतृत्व को दिया गया है।

सम्मान प्राप्त करनें के उपरान्त चन्द्रशेखर सिंह ने कहा यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि प्रतापगढ़ के उन सभी किसानों का है जो आधुनिक तकनीक को अपना रहे है। सरकारी नीतियो और जिला प्रशासन के सहयोग से आज हम चूजो के उत्पादन में बाहरी राज्यों पर निर्भरता कम कर पा रहे है।