• Home
  • यूपी
  • प्रतापगढ़ में फंदे पर लटकता मिला आजमगढ़ के समाज कल्याण अधिकारी का शव
प्रतापगढ़ में फंदे पर लटकता मिला आजमगढ़ के समाज कल्याण अधिकारी का शव

प्रतापगढ़ में फंदे पर लटकता मिला आजमगढ़ के समाज कल्याण अधिकारी का शव

प्रतापगढ़, 11 सितंबर 2025। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार 11 सितंबर की सुबह आशीष कुमार सिंह का शव फंदे पर लटकता पाया गया। आशीष कुमार सिंह वर्तमान में आजमगढ़ जिले में समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात थे। वह पिछले चार दिनों से अवकाश लेकर अपने गांव पूरे केशवराय आये थे।

बताते हैं कि उन्हे गुरुवार की सुबह आजमगढ़ जाना था। इसके लिए उन्होंने तैयारी भी कर ली थी। पर अचानक ऐसा क्या हो गया कि उनका शव घर में फंदे से लटकता पाया गया। घटना को लेकर परिजन सहित गांव के लोग हैरान हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह आत्महत्या की घटना है। हलांकि पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

यह भी बताया जा रहा है कि आशीष कुमार सिंह और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पिछले दो महीने से पत्नी अपने मायके में रह रही है। इस बात की भी चर्चा है कि मोबाइल पर पति-पत्नी के बीच हुई बहस के बाद ही आशीष ने खौफनाक कदम उठा लिया।