38वें नेशनल गेम्स में मेडल के लिए निशाना साधेंगे छत्तीसगढ़ के 10 शूटर्स

38वें नेशनल गेम्स में मेडल के लिए निशाना साधेंगे छत्तीसगढ़ के 10 शूटर्स

उत्तराखंड में 28 जनवरी से शुरू होगा नेशनल गेम्स, कई राज्यों से शामिल होंगे प्रतिभागी रायपुर, 24 जनवरी 2025। उत्तराखंड में 28 जनवरी से आयोजित होने वाले 38वें नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ के 10 शूटर्स अपने निशाने का कौशल दिखाएंगे। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन द्वारा इन खिलाड़ियों का चयन हालिया चैंपियनशिप में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन … Read more

छत्तीसगढ़ को मिले 6000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

मुंबई में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने अमेरिकी कॉन्सल जनरल और रशिया कॉन्सल जनरल से मुलाकात की रायपुर, 23 जनवरी 2025। मुंबई में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में छत्तीसगढ़ के लिए विदेशी प्रत्यक्ष निवेश के रास्ते खुल गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंबई में अमेरिकी कॉन्सल जनरल और रशिया कॉन्सल जनरल से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में … Read more

अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों की वैध वापसी के लिए भारत तैयार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वाशिंगटन में पत्रकारों को इस संबंध में दी जानकारी नई दिल्ली, 23 जनवरी 2025। अमेरिका में बिना दस्तावेजों के अवैध रूप से रह भारतीयों की वैध वापसी के लिए भारत तैयार है। यह जानकारी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी है। उन्होंने वाशिंगटन में पत्रकारों से कहा कि नई दिल्ली अब भी अमेरिका से उन लोगों के सत्यापन की प्रक्रिया में है जिन्हे भारत भेजा जा सकता है और ऐसे लोगों की संख्या अभी तय नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि भारत अवैध गतिशीलता और अवैध प्रवास का दृढ़ता से विरोध करता है। जयशंकर ने आगे कहा, सरकार होने के नाते, साफतौर पर हम कानूनी गतिशीलता के बहुत समर्थक हैं क्योंकि हम वैश्विक कार्यस्थल में विश्वास करते हैं। हम चाहते हैं कि भारतीय प्रतिभा और भारतीय कौशल को वैश्विक स्तर पर अधिकतम अवसर मिले। हम अवैध प्रवास का दृढ़ता से विरोध करते हैं। क्योंकि आप यह भी जानते हैं कि जब कुछ अवैध होता है, तो कई अन्य अवैध गतिविधियां भी उसके साथ जुड़ जाती हैं, जो वांछनीय नहीं है। अन्य देशों के लिए भी एक फैसला जयशंकर ने कहा, अवैध प्रवास निश्चित रूप से प्रतिष्ठा के लिए अच्छा नहीं। इसलिए हमने हमेशा कहा है कि सिर्फ अमेरिका ही नहीं बल्कि अन्य किसी देश में भी अगर हमारा कोई नागरिक अवैध प्रवासी है, और हमें यकीन है कि वे हमारे नागरिक हैं, तो हम हमेशा उनकी वैध वापसी के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति केवल अमेरिका में नहीं। इसके परिणामस्वरूप संवेदनशीलता भी है, लेकिन हम इसको लेकर बहुत सैद्धांतिक रहे हैं। वीजा मिलने में देरी न हो जयशंकर ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में अमेरिका के नए विदेश मंत्री मार्को रूबियो से भी बात की और कहा कि, वह यह सब समझते हैं और यह स्वीकार करते हैं कि ये स्वायत्त प्रक्रियाएं हैं, फिर भी कानूनी और पारस्परिक रूप से लाभकारी गतिशीलता को सुविधाजनक बनाना हमारे पारस्परिक हित में है। उन्होंने कहा कि अगर वीजा मिलने में 400 दिन से अधिक दिन का समय लगता है, तो इससे संबंधों को कोई लाभ नहीं। क्या है वापसी को लेकर विवाद अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता संभालने के बाद अवैध प्रवासियों को लेकर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। पिछले दिनों मीडिया में एक रिपोर्ट आई कि ट्रंप भारतीय प्रशासन के साथ मिलकर 18,000 भारतीयों को वापस भेजने की तैयारी कर रहे हैं। ये बिना वैध दस्तावेज और वीजा अवधि समाप्ति के बाद भी वहां रह रहे हैं। यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम इनफोर्समेंट के मुताबिक, नवंबर 2024 तक 20,407 लोगों को अमेरिका बगैर दस्तावेज का बताता है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वाशिंगटन में पत्रकारों को इस संबंध में दी जानकारी वाशिंगटन, 23 जनवरी 2025। अमेरिका में बिना दस्तावेजों के अवैध रूप से रह भारतीयों की वैध वापसी के लिए भारत तैयार है। यह जानकारी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी है। उन्होंने वाशिंगटन में पत्रकारों से कहा कि नई दिल्ली अब … Read more

हल्दी कुमकुम में निखकर सामने आयी महिलाओं की प्रतिभा

हल्दी कुमकुम में निखकर सामने आयी महिलाओं की प्रतिभा

रायपुर, 23 जनवरी 2025। राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर सेक्टर 1 में स्थित हनुमान मंदिर परिसर में स्थानीय महिलाओं द्वारा हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की एक से बढ़कर एक प्रतिभा देखने को मिली। श्रीमती सविता मोतलग की देखरेख में महिलाओं ने मनोरंजक खेल खेले। श्रीमती स्वाति जगताप, रोशनी मेडेकर … Read more

रामभजन कंपाउंड विक्रोली में श्रीराम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर गूंजे भजन

रामभजन कंपाउंड विक्रोली में श्रीराम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर हुई भजन संध्या

मुंबई, 23 जनवरी 2025। श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर विक्रोली स्थित रामभजन कंपाउंड में भव्य सुंदर कांड का पाठ एवं भजन-संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सत्य सनातन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहन जोशी गुरुजी, लोकेंद्र ओझा, गोविंद भाई ज्ञानेंद्र शुक्ला, राजकुमार पांडे, सूयर्कुमार तिवारी, पवन प्रजापति ने अपनी उपस्थिति दर्ज … Read more

सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर नारायणपुर में नेताजी की जयंती पर बच्चों को दी गई सड़क सुरक्षा की सीख

सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर नारायणपुर में नेताजी की जयंती पर बच्चों को दी गई सड़क सुरक्षा की सीख

सुल्तानपुर, 23 जनवरी 2025। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित राजाराम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर नारायणपुर सुल्तानपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर सुभाष चंद्र बोस की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सुभाष चंद्र बोस के अतिरिक्त भारत माता रानी लक्ष्मी बाई और … Read more