अवाम ए हिन्द ने दीपावली से पूर्व बांटी खुशियां

अवाम ए हिन्द ने दीपावली से पूर्व बांटी खुशियां

रायपुर, 14 अक्टूबर 2025। सर्वधर्म सामाजिक संस्था, अवाम-ए-हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी ने दीपावली से पहले गरीब परिवार के लोगों में खुशियां बांटी। 13 अक्टूबर को संस्था के सदस्यों ने अध्यक्ष मोहम्मद सज्जाद खान की अगुवाई में रामनगर क्षेत्र एवं आसपास की श्रम बस्तियों में रहने वाले ज़रूरतमंद, गरीब, बेसाहारा, निर्धन, वृद्धजनों, कामगार महिलाओं, पुरुषों, मासूम बच्चों को नए कपड़े का वितरण किया।

कार्यालय परिसर में कपड़ों का स्टाल लगाया गया था। जरूरतमंद वृद्ध, महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे संस्था द्वारा कार्यालय में लगाए गए कपड़े स्टॉल पहुंच कर अपने मनपसंद नए कपड़े प्राप्त कर अपनी खुशी जाहिर की। संस्थापक, मोहम्मद सज्जाद खान ने बताया कि, संस्था प्रतिवर्ष मानवीय संवेदना के आधार पर सैकड़ों जरूरतमंदो, निर्धन परिवारों को पर्व के अवसर पर नए कपड़े, आवश्यक समान इत्यादि मुहैया कराते आ रही है, जिससे वह भी समाज की मुख्यधारा से जुड़कर ख़ुशी के साथ त्यौहार मना सकें।

संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ इस कार्य में राजेंद्र शर्मा, ज़ुबैर खान, महावीर जैन, वसीम अकरम, अरहम खान, प्रीति जैन एवं अन्य सदस्यों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।