बिजनेस

एआई-सक्षम होम इंटीरियर्स ब्रांड होमलेन ने रायपुर में खोला सेंटर

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On सितम्बर 27, 2026
2 min read • 1.2k views
एआई-सक्षम होम इंटीरियर्स ब्रांड होमलेन ने रायपुर में खोला सेंटर

रायपुर, 27 सितंबर 2026। भारत का अग्रणी टेक और एआई-सक्षम होम इंटीरियर्स ब्रांड होमलेन ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपना सेंटर शुरू किया है। यह सेंटर विशाल नगर में खुला है। होमलेन ने पहले एक्सपीरियंस सेंटर के शुभारंभ के साथ रायपुर के उच्च संभावनाओं वाले बाजार में प्रवेश किया है।

रायपुर के तेजी से विकसित हो रहे आवासीय क्षेत्रों में भरोसेमंद होम इंटीरियर समाधानों की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन पारंपरिक सेवा प्रदाताओं के साथ लोगों को अक्सर गुणवत्ता और तय समयसीमा से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

होमलेन का यह नया सेंटर घर के मालिकों के लिए पारदर्शी, भरोसेमंद और सुव्यवस्थित इंटीरियर समाधान लेकर आया है। होमलेन की डिज़ाइन-केंद्रित और तकनीक-सक्षम कार्यप्रणाली को आगे बढ़ाते हुए यह स्टूडियो एम. एस. गणेश्वर राव, ई. लक्ष्मण राव, डी. वी. वी. सत्यनारायण, एन. हरि कृष्णा, एम. नागेंद्र, चैतन्य और दिनेश गोडाबा के साथ साझेदारी में लॉन्च किया गया है।

एक्सपीरियंस सेंटर की खासियत

  • एक्सपीरियंस सेंटर होमलेन के स्वामित्व वाले एआई-संचालित प्लेटफ़ॉर्म स्पेसक्राफ्ट द्वारा संचालित है।
  • इस प्लेटफ़ॉर्म की मदद से घर के मालिक अपने घर के इंटीरियर्स को 3डी में देख सकते हैं।
  • तुरंत मूल्य निर्धारण प्राप्त कर सकते हैं और डिज़ाइन से लेकर निष्पादन तक का सहज अनुभव ले सकते हैं।
  • ग्राहकों को पारदर्शी मूल्य निर्धारण, तय समयसीमा, 45 दिनों की डिलीवरी गारंटी, 10 साल की मटीरियल वारंटी और पूर्ण प्रोजेक्ट प्रबंधन सहयोग का भी लाभ मिलता है।

2,138 वर्ग फुट में है एक्सपीरियंस सेंटर

करीब 2,138 वर्ग फुट में फैला यह स्टूडियो घर के मालिकों को एक गहन और संपूर्ण इंटीरियर डिज़ाइन यात्रा का अनुभव प्रदान करता है। ग्राहक यहां हाइपर-रियलिस्टिक डिस्प्ले के माध्यम से मॉड्यूलर किचन, वार्डरोब और संपूर्ण होम इंटीरियर समाधानों को देख सकते हैं। साथ ही प्रीमियम मटीरियल्स का प्रत्यक्ष अनुभव कर सकते हैं और तकनीक-संचालित कंसल्टेशन का लाभ उठा सकते हैं, जिससे वे कार्य शुरू होने से पहले ही अपने सपनों के घर के इंटीरियर को 3डी रूप में देख सकते हैं। यह स्टूडियो इंटीरियर डिज़ाइन प्रक्रिया के हर चरण को एक ही छत के नीचे लाता है और कॉन्सेप्ट से लेकर पूर्णता तक व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान करता है।

हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम

इस नए स्टूडियो का उद्घाटन होमलेन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट वेंकटेश की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर होमलेन की टीम और पार्टनर प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस उद्घाटन के अवसर पर होमलेन के सह-संस्थापक और सीओओ तनुज चौधरी ने कहा कि रायपुर में हमारा विस्तार भारत के अधिक से अधिक घर मालिकों तक होमलेन की तकनीक-संचालित इंटीरियर डिज़ाइन सेवाएं पहुंचाने की हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बड़े महानगरों से बाहर भी व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से प्रबंधित होम इंटीरियर्स की मांग लगातार बढ़ रही है और रायपुर जैसे बाजारों में हमें बड़ी संभावनाएं दिखाई देती हैं। हमारा नया एक्सपीरियंस सेंटर हमें अपनी डिज़ाइन विशेषज्ञता, तकनीक और एंड-टू-एंड समाधानों को शहर के घर मालिकों के और करीब लाने का अवसर देता है। इसके साथ ही हम एक सहज, पारदर्शी और भरोसेमंद अनुभव प्रदान करने के अपने उद्देश्य को भी आगे बढ़ा रहे हैं।

यह लॉन्च होमलेन की व्यापक विस्तार रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी भारतभर में 100 स्टूडियो का नेटवर्क विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। यह रणनीति होमलेन को अपनी डिज़ाइन क्षमताओं, तकनीक और स्थापित कार्यप्रणाली को नए बाजारों तक पहुंचाने के साथ-साथ ग्राहकों के लिए स्थानीय स्तर पर सेवाओं की उपलब्धता को और मजबूत करने में मदद करती है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।