छत्तीसगढ़

सुखदेव भगत ने क्राइम और करप्शन पर साय सरकार को घेरा

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On सितम्बर 27, 2026
1 min read • 1.2k views
सुखदेव भगत ने क्राइम और करप्शन पर साय सरकार को घेरा

रायपुर, 27 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत ने पहुंचते ही विष्णुदेव साय की सरकार पर जोरदार हमला बोला है। रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने ने साय सरकार को क्राइम और करप्शन पर घेरा। श्री भगत ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं। करप्शन तो इतना है कि जिस भी विभाग में जाइये वहां भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट से लेकर प्रदेश कार्यालय तक श्री भगत का ऐतिहासिक स्वागत किया। सुखदेव पड़ोसी राज्य झारखंड के है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं वर्तमान में सांसद है।

सुखदेव भगत ने पत्रकार वार्ता में यह भी कहा कि हसदेव अरण्य समेत कई इलाकों में जंगल काटकर खदानें दी जा रही हैं। ग्राम सभा की सहमति को नज़रअंदाज़ किया गया, और आदिवासी विरोध करें तो उन पर बल प्रयोग होता है। सवाल है कि किसके फायदे के लिए छत्तीसगढ़ का जंगल बेचा जा रहा है? आदिवासी के जल-जंगल-जमीन पर अधिकार की बात संविधान करता है, लेकिन भाजपा सरकार में कॉरपोरेट हित हावी क्यों हैं? उन्होंने कहा कि सरकार निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन स्थानीय युवा पूछ रहा है- मेरी नौकरी कहां है? नौजवानों को रोजगार चाहिए, सिर्फ रोजगार मेले और विज्ञापन नहीं।

पत्रकार वार्ता में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव, प्रदेश सह प्रभारीगण जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड, वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री मो. अकबर, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, सांसद फूलोदेवी नेताम, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व एआईसीसी सचिव विकास उपाध्याय, सेवादल अध्यक्ष अरूण ताम्रकार, शकुन डहरिया, शहर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे, मुख्य प्रवक्ता आर.पी. सिंह, धनंजय सिंह ठाकुर,घनश्याम राजू तिवारी, सुरेन्द्र वर्मा, वंदना राजपूत, प्रवक्ता अजय साहू, अजय गंगवानी, सत्यप्रकाश सिंह, सौरभ साहू उपस्थित थे।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।