- अंतरराष्ट्रीय लेन-देन पर ज़ीरो फॉरेक्स मार्कअप
- आसान यात्रा अनुभव के लिए हवाईअड्डों पर विशेष सुविधा मिलेगी
- एकल एप्लीकेशन प्रोसेस से ड्यूअल-नेटवर्क की सुविधा मिलेगी
- कोई जॉइनिंग या सालाना शुल्क नहीं लगेगा
- यह उत्पाद डिजिटल रूप से जागरूक और यात्रा को प्राथमिकता देने वाले ग्राहकों के लिए उपयुक्त
- स्कैपिया ऐप पर पात्र यात्रा बुकिंग पर 20% तक रिवॉर्ड
- स्कैपिया ऐप के बाहर रोज़मर्रा के पात्र खर्चों पर 10% तक रिवॉर्ड
रायपुर, 5 सितंबर 2026। भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक और भारत की प्रमुख यात्रा फिनटेक कंपनी, स्कैपिया ने आज ‘स्कैपिया एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड’ लॉन्च किया। यह कार्ड भारत की उस नई पीढ़ी के यात्रियों के लिए तैयार गया है, जो हर खर्च को अपनी अगली यात्रा की दिशा में एक कदम मानते हैं।
यह कार्ड भुगतान, रिवॉर्ड और यात्रा से जुड़ी सुविधा एक ही ऐप पर पेश करता है, जिससे ग्राहक स्कैपिया के ज़रिए अपने खर्चों पर नज़र रख सकते हैं, यात्रा के लिए बुकिंग कर सकते हैं और रिवॉर्ड रिडीम कर सकते हैं। हर पात्र खर्च और यूपीआई लेन-देन (ट्रांज़ैक्शन) पर रिवॉर्ड मिलते हैं, जिन्हें उड़ान, होटल में ठहरने, विशिष्ट अनुभवों, खरीदारी और अन्य चीज़ों के लिए रिडीम किया जा सकता है। मास्टरकार्ड और रुपे दोनों नेटवर्क पर उपलब्ध यह कार्ड सभी खर्चों के लिए ‘टैप से टेकऑफ’ तक की आसान डिजिटल सुविधाएं पेश करता है।
यह भागीदारी, एक्सिस बैंक की कार्ड और भुगतान के क्षेत्र में नेतृत्व की स्थिति और स्कैपिया के यात्रा आधारित प्लेटफॉर्म को साथ लाती है, ताकि डिजिटल रूप से जागरूक यात्रियों के लिए अलग और बेहतर सुविधा पेश की जा सके। इस गठजोड़ के ज़रिये रिवॉर्ड और यात्रा को आसान बानाने की कोशिश की जा रही है, ताकि ऐसा अनुभव मिले जो अधिक आसान, कारगर और फायदेमंद हो।
अर्निका दीक्षित, ग्रुप हेड कार्ड्स, पेमेंट्स एंड वेल्थ मैनेजमेंट, एक्सिस बैंक ने कहा, स्कैपिया के साथ हमारी भागीदारी से स्पष्ट है कि हम ऐसे उत्पाद तैयार करने के प्रति उत्सुक हैं जो उपयोग में आसान हों, डिजिटल आधारित हों और आज के दौर के ग्राहकों के यात्रा के अनुभव से मेल खाते हों। भुगतान से जुड़ी अपनी क्षमताओं और स्कैपिया के यात्रा से जुड़े परितंत्र को मिलाकर, हम ऐसा जुड़ा अनुभव तैयार करने चाहते हैं जो पारंपरिक सह-ब्रांडेड पेशकश भर ही नहीं बल्कि ग्राहकों की पूरी यात्रा के दौरान उन्हें उचित मूल्य प्रदान करे। यह गठजोड़ ग्राहकों के लिए यात्रा को अधिक आसान और सहज बनाने पर केंद्रित है। इसके लिए ऐसे समाधान पेश जा रहे हैं जो उनकी यात्रा से जुड़ी भावनाओं, योजना और अनुभव के तरीकों से बेहतर तरीके से जुड़े हों, ताकि हर कदम पर अधिक सुविधा, लचीलापन और मूल्य मिल सके।
अनिल गोटेती, फाउंडर एंड सीईओ, स्कैपिया ने कहा, हमें एक्सिस बैंक के साथ भागीदारी करने की खुशी है और यह हमारे लिए नया अध्याय है। भारत का युवा वर्ग पहले से कहीं अधिक यात्रा कर रहा है, और हमने स्कैपिया को इसी रुझान के अनुरूप सुविधा प्रदान करने वाले वित्तीय उत्पाद के तौर पर तैयार किया है। यह ऐसा ऐप जिसके ज़रिये वे खर्च कर सकते, अपनी यात्रा बुक कर सकते है , यात्रा से जुड़ी खरीदारी कर सकते है और रिवॉर्ड हासिल कर सकते है, यह सब यात्रियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। हमारे उपयोक्ता स्कैपिया को 175 से ज़्यादा देशों में ले जा चुके हैं, और एक्सिस बैंक के साथ मिलकर, अब हम इसे देश भर के और अधिक लोगों तक पहुंचा सकते हैं।
कार्डधारक रोज़मर्रा के ज़रूरी खर्चों पर 10% तक रिवॉर्ड और यात्रा बुकिंग पर ‘स्कैपिया कॉइन’ के रूप में 20% तक रिवॉर्ड कमा सकते हैं। इन कॉइन का इस्तेमाल, स्कैपिया प्लेटफॉर्म पर उड़ान, होटल में ठहरने, वीज़ा, अनुभव और अन्य चीज़ों के लिए किया जा सकता है। रिवॉर्ड के अलावा, स्कैपिया ऐप ग्राहक को अपनी यात्रा की तलाश, योजना बनाने और बुक करने की सुविधा प्रदान करता है, जबकि इसका सुव्यवस्थित ट्रैवल स्टोर उन ब्रांड और उत्पादों को एक ही जगह पर पेश है जिन्हें यात्री पसंद करते हैं।
अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए, यह कार्ड ज़ीरो फॉरेक्स मार्कअप और स्मार्ट फॉरेक्स सुविधा प्रदान करता है, जिससे विदेश में होने वाले खर्चों पर बेहतर तरीके से नज़र रखी जा सकती है और इन्हें नियंत्रित किया जा सकता है। कार्डधारक लाउंज, खान-पान और प्रीमियम रिटेल जैसी कई एयरपोर्ट सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। इनके अलावा, स्कैपिया ऐप के ज़रिए पूरी तरह से डिजिटल ऑनबोर्डिंग और कार्ड प्रबंधन की सुविधा भी मिलती है।
गौतम अग्रवाल, प्रेसिडेंट, इंडिया एंड साउथ एशिया, मास्टरकार्ड, ने कहा, बढ़ती आकांक्षाओं, अधिक आवा-जाही (मोबिलिटी) और मज़बूत वैश्विक जुड़ाव की वजह से यात्रा, भारत की उपभोक्ता अर्थव्यवस्था के सबसे तेज़ी से बढ़ते और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक बन गया है। यात्री ऐसे भुगतान अनुभव चाहते हैं जो आसान, सुरक्षित और दुनिया भर में स्वीकार्य हों, ऐसे में इस तरह की भागीदारी बेहद ज़रूरी हो जाती है। एक्सिस बैंक और स्कैपिया के साथ मिलकर, हम यात्रा के दौरान भुगतान का स्मार्ट अनुभव प्रदान कर रहे हैं जिससे अधिक सुविधा तथा भरोसा मिलता है और ग्राहक अपनी यात्रा के दौरान आसानी से भुगतान कर पाते हैं।
सोहिनी राजोला, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ग्रोथ, एनपीसीआई, ने कहा, रुपे ने भारत में डिजिटल भुगतान को अपनाने को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। इसने ग्राहकों के लिए लेन-देन आसान, सुविधाजनक और सुलभ बनाया है। आज, कार्डधारक अपने रुपे क्रेडिट कार्ड को अपने पसंदीदा यूपीआई ऐप से जोड़कर, देश भर में लाखों मर्चेंट के पास यूपीआई क्यूआर कोड स्कैन कर आसानी से भुगतान कर सकते हैं। यह भागीदारी उसी सुविधा को और बेहतर बनाती है। इसमें प्रीमियम ट्रैवल लाभ को रुपे नेटवर्क की विश्वसनीयता और व्यापक स्वीकार्यता के साथ जोड़ा गया है, ताकि अधिक से अधिक ग्राहकों के लिए ट्रैवल रिवॉर्ड और अनुभव सुलभ हो सकें।
इस साझेदारी से स्पष्ट है कि वित्तीय सेवाओं का भविष्य, भुगतान को उन अनुभवों को शामिल करने से जुड़ा है जिन्हें ग्राहक सबसे अधिक पसंद करते हैं। एक्सिस बैंक के लिए, यह साझेदारी उसके सह-ब्रांडेड कार्ड की रणनीति को मज़बूती प्रदान करती है और तेज़ी से बढ़ रहे यात्रा और डिजिटल आधारित खंड में उसकी मौजूदगी का विस्तार करती है। स्कैपिया के लिए, यह उसका तीसरा बैंकिंग गठजोड़ है और भारतीय यात्रियों के विशाल वर्ग तक अपने प्लेटफॉर्म को पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय पड़ाव है। स्कैपिया एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनबोर्डिंग 3 सितंबर से शुरू हो गयी है।
