प्रतापगढ़, 5 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विगत दिनों अपनी क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गयी जिसमे विश्वनाथ गंज विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता व जिला संगठन के पूर्व महामंत्री अशोक मिश्र को काशी क्षेत्र की कार्यकारिणी मे सदस्य मनोनीत किये जाने की सुचना से पुरे क्षेत्र मे खुशी की लहर सी दौड़ गयी है। पार्टी पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय लोगो द्वारा उनके आवास पर पहुंच कर उन्हें फूल मलाओ से लाद कर उन्हें शुभकामनायें दी जा रही है।
बता दें कि अशोक मिश्र भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता के रूप मे अपने समर्थको की समस्याओ के निराकरण के साथ पार्टी की नीतियों पर एक अरसे से कार्य कर रहे है और वे मंडल अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष व जिला महामंत्री के रूप मे कार्य करते हुए पार्टी के उत्थान के साथ ही अपने कार्यकर्ताओं के लिए हर समय उपलब्ध रहा करते है जिसके कारण उनको पार्टी जनो के साथ ही क्षेत्र के लोगो का भी पूरा स्नेह मिलता है। यही कारण है कि उनके मनोनयन पर पुरे विश्वनाथ गंज क्षेत्र के कार्यकर्ताओं मे गजब का उत्साह नजर आ रहा है।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र काशी प्रान्त किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष अभय प्रतापगढ़ सिंह पप्पन जिलाध्यक्ष विजय. मिश्र उपाध्यक्ष पंकज मिश्र जिला उपाध्यक्ष भाजपा पवन गौतम जिला महामंत्री राजेश मिश्र राजन नेता मनीष शुक्ला टीशु जय भगवान पाण्डेय आदि तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ द्वारा उनके आवास पर पहुंच कर उन्हें शुभकामनायें देने का क्रम अनवरत चल रहा है।
जेठवारा के माँ अष्टभुजा देवी धाम पर क्षेत्र के लोगो द्वारा माला पहनाकर उन्हें बधाई देते हुए पार्टी के निर्णय पर खुशी जाहिर की गयी। वही अशोक मिश्र नें पार्टी नेतृत्व के निर्णय पर आभार जताते हुए पार्टी के उत्थान के साथ आगामी चुनाव मे पार्टी को सभी सीटों पर जीत दिलवाने का भरोसा जताया है।
पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र नें पार्टी के निर्णय का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि अशोक मिश्र एक कर्मठ व निष्ठांवान पार्टी कार्यकर्ता है उनकी कर्मठता का लाभ निश्चित रूप से पार्टी को मिलेगा।
